RANCHI: 20 दिसंबर को झारखंड की 16 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार की शाम प्रचार का शोर थम गया। साथ ही पांच चरणों वाले झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार की समाप्ति भी हो गई। लेकिन इस बार का यह चुनाव प्रचार, जहां कई मायनों में पिछले चुनावों से अलग रहा, वहीं कई ऐसी नई बातें भी हुई, जो पहले कभी नहीं हुई थीं। इस कारण यह चुनाव कई मायनों में याद किया जाता रहेगा।

1-पीएम ने की 9 चुनावी सभाएं

-मोदी की फोटो लगाएं

झारखंड के विधानसभा चुनाव में पहली बार देश के किसी प्रधानमंत्री ने किसी राज्य में एक-दो नहीं, बल्कि आधा दर्जन से भी अधिक चुनावी सभाएं कीं। अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा है। बीजेपी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 9 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इसमें पहले चरण के चुनाव में पलामू के डालटनंगज और चंदवा की दो, दूसरे चरण में चाईबासा और जमशेदपुर में दो, तीसरे चरण में रांची और हजारीबाग में दो, चौथे चरण में धनबाद में एक और अंतिम चरण में दुमका और बरहेट में मोदी ने दो चुनावी सभाएं कर बीजेपी के लिए वोट मांगा। विधानसभा के चुनावी इतिहास में इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने इतनी सारी जनसभाएं नहीं की थी।

2-पहली बार किसी पार्टी अध्यक्ष ने की 30 रैलियां

-अमित शाह की फोटो लगाएं

झारखंड विधानसभा चुनाव में यह रिकॉर्ड भी बना कि देश भर में पहली बार किसी राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 30 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। यह रिकार्ड बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नाम रहा, जिन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव में किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सबसे अधिक 30 रैलियां कर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।