-209 घरों व 307 कंटेनरों में पाया गया लार्वा

-स्वास्थ्य विभाग के 44 कर्मचारियों ने 11-11 के ग्रुप में चलाया अभियान

JAMSHEDPUR: शहर में मच्छरजनित बीमारियों से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने विशेष योजना के तहत डेंगू खोज अभियान शुरू किया है जिसमें पहले दिन सोमवार को विभाग के ब्ब् कर्मचारियों ने क्क्-क्क् के ग्रुप में बंटकर चार जोन में बांटे गए शहर (बागबेड़ा, परसुडीह, साकची व मानगो ) में घर-घर जाकर कुल क्क्फ्7 घरों व क्क्8क् कंटेनर की जांच की। ख्09 घरों व फ्07 कंटेनरों में लार्वा पाया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लार्वा को नष्ट करते हुए लोगों के बीच हैंडबिल बांटे और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान टीम के द्वारा क्फ् लोगों में मलेरिया की भी जांच की गई। इससे पूर्व सोमवार को सिविल सर्जन डॉ। श्याम कुमार झा व जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ। साहिर पॉल ने संयुक्त रूप से डेंगू खोज अभियान का शुभारंभ किया। बिष्टुपुर स्थित जिला मलेरिया कार्यालय से कुल ब्ब् स्वास्थ्य कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश के साथ रवाना किया गया। इस अभियान में फ्0 एमपीडब्ल्यू (मल्टी पर्पस वर्कर) को विशेष रूप से जोड़ा गया है। अन्य में मलेरिया व फाइलेरिया विभाग के कर्मचारी है। सिविल सर्जन ने एक-एक कर्मचारी को भ्0-भ्0 घर जाकर जांच करने का निर्देश दिया है।