- 150 पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में कचहरी पहुंचे मितन व रवि

-सुमित जाट के न आने से टल गई रवि की गवाही

Meerut। चेतन उर्फ भूरा हत्याकांड में जेल से सुमित जाट के न आने से कोर्ट में रवि की गवाही नहीं हो सकी। कोर्ट ने अब गवाही के लिए 23 फरवरी की तारीख दी है। एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि गाजियाबाद जेल में बंद चेतन हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त सुमित जाट की गाजियाबाद कोर्ट में अन्य किसी केस में गवाही थी। इसलिए वह मेरठ कोर्ट में नहीं आ सका, जिसके चलते रवि की गवाही नहीं हो सकी।

जान से मारने की धमकी

मितन व उसके भाई रवि को सुमित जाट व उसके भाई सुजीत ने उसके खिलाफ गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पहले सुजीत अपने साथियों के साथ उसकी मां सावित्री देवी व जीता बबलू का ऐलानिया मर्डर कर चुका है, जिसके चलते पुलिस के हाथ पैर फूले हुए थे।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सावित्री व बबलू हत्याकांड में नामजद हुए अशोक, संजय व सागर को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एसपी देहात राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि सावित्री व बबलू हत्याकांड में अशोक, संजय व सागर नामजद थे। शुक्रवार को उन्हें रज्जापुर गांव से गिरफ्तार किया गया है।

सुमित जाट की गाजियाबाद कोर्ट में पेशी थी। इसलिए वह मेरठ की कोर्ट में नहीं आ सका। गवाहों की सुरक्षा के लिए कचहरी में काफी संख्या में सुरक्षाबल लगाया हुआ था।

मंजिल सैनी एसएसपी