- किसानों ने विभागीय अधिकारियों से की मांग

UNNAO: शारदा सहायक पुरवा ब्रांच एवं उससे निकले माइनर सूखे होने से किसानों की खरीफ (धान) फसल लगाने का काम ही शुरू नहीं हो पा रहा है। इससे धान किसानों के चेहरे पर ¨चता की लकीरें साफ नजर आ रहा हैं।

रोपाई के लिए पौध तैयार

शारदा सहायक पुरवा ब्रांच एवं उससे निकली बिहार, मलौना, कुसहा, साहिला, पोखरी, आकमपुर आदि नहरें सूखी पड़ी हैं। जबकि किसान की धान की फसल की रोपाई के लिए पौध तैयार है लेकिन नहर में पानी न होने के कारण रोपाई का काम किसान नहीं कर पा रहा है। कुछ किसान निजी संशाधनों से पानी उपलब्ध कर रोपाई कर रहे हैं। अधिकांश किसान रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। इधर किसानों पर इस बार इंद्रदेव भी कृपा नहीं कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। तेज धूप होने के कारण किसानो की उरद, मूंग, तिल्ली, अरहर आदि की फसल भी खराब होने लगी हैं।

पानी छोड़े जाने की मांग

किसानों ने कई बार अधिकारियों से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है। इसके बाद भी आज तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। प्रधान डा। यदुकुंवर सिंह ने गत दिवस आयुक्त धीरज शाहू के तहसील आने पर नहर में पानी न आने की समस्या उठाई थी। प्रधान राकेश निर्मल, लक्ष्मी नारायण पासवान, छुन्ना त्रिवेदी, जितेंद्र सिंह, सुखलाल पासी, दिनेश पासी, कमलेश यादव ने शासन एवं प्रशासन से मांग किया कि जनहितों को देखते हुये शीघ्र नहारों मे पानी छोड़ा जाए।