- कैंट बोर्ड लगाएगा छह नये झूले, बढ़ाएगा राजस्व

- पहले तीन दिन किया जाएगा प्रयोग, उसके बाद लगाए जाएंगे झूले

Meerut: कैंट बोर्ड कंपनी गार्डन को टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित कर रहा है। इसलिए वहां पर रोज नए मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं ईद को मद्देनजर रखते हुए कंपनी गार्डन में छह नए झूले लगाने की योजना बनाई है। क्योंकि ईद पर हजारों की तादात में लोग घूमने के लिए वहां पर आते हैं।

पहले किया जाएगा प्रयोग

छह जुलाई को यह झूले लगा दिए जाएंगे। अगले तीन दिन तक यह झूले लगे रहे हैं। इसको पहले प्रयोग के तौर पर लिया जाएगा। यदि बच्चों को यह झूले पसंद आते हैं तो इनको परमानेंट लगा दिए जाएंगे।

कुछ इस प्रकार के होंगे झूले

कैंट बोर्ड की मानें तो छह नए झूलों में डांसिंग झूला, ड्रैगन झूला, रॉकिंग झूला आदि लगाए जाएंगे।

मनोरंजन के साधन अनेक

कंपनी गार्डन में पहले से नाव, म्यूजिकल फाउंटेन, मिनी चिडि़याघर, अनेक प्रकार के फूलों के पौधे, टेराकोटा के चार हाथी सहित अनेक चीजें पहले से वहां पर हैं।

दस से बीस रुपये चार्ज

इन झूलों को कैंट बोर्ड दस से बीस रुपये तक चार्ज रख सकता है। हालांकि अभी तक झूलों का चार्ज तय नहीं किया गया है।

ईद को देखते हुए वहां पर छह नए झूले लगाए जाएंगे। पहले तीन दिन ट्रायल लिया जाएगा। यदि बच्चों को यह पसंद आते है तो उसको परमानेंट लगा दिया जाएगा। झूलों लिए नॉमिनल चार्ज रखा जाएगा।

-राजीव श्रीवास्तव, सीईओ कैंट बोर्ड