कैंट बोर्ड करेगा आबूलेन का सौंदर्यीकरण

एक साल पहले कैंट बोर्ड ने सौंदर्यीकरण कर व्यापारियों को सौंपा था।

Meerut। कैंट बोर्ड ने एक बार फिर से आबूलेन की व्यवस्था को अपने हाथों ली है। इसके तहत कैंट बोर्ड ने आबूलेन का सौंदर्यीकरण करना भी शुरू कर दिया है। कैंट बोर्ड ने मरम्मत करनी शुरू कर दी है। साथ ही चौराहे का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

व्यापारियों के हाथ में था आबूलेन

एक साल पहले कैंट बोर्ड ने आबूलेन पर जाम की समस्या से निजात दिलाने व उसका सौंदर्यीकरण कर व्यापारियों को सौंप दिया था। कैंट बोर्ड ने जाम की समस्या से निजात के लिए वहां पर एक पार्किंग बनाई थी। साथ ही वहां पर डिवाईडर का निर्माण कर चौराहों का सौंदर्यीकरण किया था। सौंदर्यीकरण करने के बाद वहां की व्यवस्था व्यापारियों को दे दी थी। लेकिन उन पर यह व्यवस्था संभली नहीं। लिहाजा कैंट बोर्ड ने दोबारा से इस व्यवस्था को अपने हाथों में ले लिया है।

आबूलेन का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। वहां पर जाम आदि की समस्या से निजात के लिए पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी। चौराहों को भी संवारा जा रहा है। सड़कों को भी ठीक करने का काम चल रहा है।

अनुज सिंह, सीईई कैंट बोर्ड