- अवैध कनेक्शन पर की जाएगी कार्रवाई

- अगले सप्ताह से घर-घर जाएंगे कैंट बोर्ड के कर्मचारी

मेरठ। कैंट बोर्ड में अवैध पानी के कनेक्शन की धरपकड़ के लिए छावनी परिषद सर्वे कराएगा। अवैध रूप से पानी का कनेक्शन लेने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। अगले सप्ताह यह सर्वे शुरू हो जाएगा।

90 हजार आबादी 5 हजार कनेक्शन

कैंट क्षेत्र में तकरीबन 90 हजार की आबादी है। इसके सापेक्ष महज 5 हजार कनेक्शन कैंट बोर्ड ने पानी के दे रखे हैं। इस सर्वे से जहां अवैध कनेक्शन पकड़ में आएंगे। वहीं नए कनेक्शन के माध्यम से कैंट बोर्ड के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी।

पेयजल आपूर्ति में होगा सुधार

इस सर्वे में माध्यम से कैंट बोर्ड यह जांच करेगा कि किस क्षेत्र में पानी का फ्लो कितना है और आबादी कितनी है। जहां पर फ्लो कम है वहां पर पानी को फ्लो बढ़ाया जाएगा।

पांच घंटे होती है सप्लाई

कैंट बोर्ड छावनी में पांच घंटे की सप्लाई करता है। इसमें सुबह ढाई घंटा, दोपहर में एक घंटा तथा शाम को डेढ़ घंटा सप्लाई की जाती है।

वर्जन

पानी के लिए छावनी में अगले सप्ताह से सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वे में अवैध कनेक्शन की शिकायत भी सामने आ जाएगी। अवैध कनेक्शन वालों के मोटर आदि चीजें जब्त की जाएगी। उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

राजीव श्रीवास्तव सीईओ कैंट बोर्ड