5 साल बाद मिली हार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच तो बहुत खेले गए। कभी भारत मैच जीतता गया, तो कभी अफ्रीका। लेकिन केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया और भारत को करारी शिकस्त दी। आपको बता दें कि करीब 5 साल बाद भारत को द.अफ्रीका के खिलाफ किसी टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। आखिरी बार भारतीय टीम को 2013 में डरबन में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। तब मेजबान टीम ने 10 विकेट से भारत को पटखनी दी थी।

5 साल बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई टेस्‍ट हारा है भारत

साउथ अफ्रीका में है खराब रिकॉर्ड

हालांकि टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका में रिकॉर्ड काफी खराब है। साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया को 6 में से 5 सिरीज में शिकस्त का सामना करना पड़ा, जबकि एक सिरीज ड्रॉ रही। इंडिया ने 1992 से साउथ अफ्रीका की जमीं पर खेले 17 टेस्ट में से सिर्फ  दो में जीत दर्ज की है। टीम ने एक मैच में जीत 2006-07 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में, जबकि दूसरी जीत 2010-11 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दर्ज की थी।

Ind vs SA : इन 5 वजहों से केपटाउन टेस्ट हारा भारत

साउथ अफ्रीका में ऐसा है भारत का रिकॉर्ड

1992 से लेकर अब तक भारत ने साउथ अफ्रीका में 17 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें भारत के खाते में सिर्फ 2 मैच आए। यानी कि भारत को 8 मैचों में हार झेलनी पड़ी और 7 टेस्ट ड्रा रहे। इन आंकड़ों को ध्यान में रखा जाए तो कोहली एंड कंपनी को कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk