LUCKNOW:

अपने रैप सांग्स ब्लू आइस, यो यो हनी सिंह, आंटी पुलिस बुला लेगी, डोप शोप मारिया करो से युवाओं की दिलों पर राज करने वाले हनी सिंह संडे को राजधानी के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में अपना जलवा बिखेरेंगे।

रैपर हनी सिंह के लाइव कंसर्ट रमाबाई अम्बेडकर मैदान में सारी तैयारियां लभगभ अंतिम चरण में हैं। इससे पहले भी हनी सिंह का कार्यक्रम शहर में होना था मगर किसी कारणवश कार्यक्रम नहीं हो सका था, लेकिन इस बार वो अपने चाहने वालों के बीच में आकर अपने रैप और गानों से लोगों के दिलों में छाने को तैयार हैं। शहर में खासकर युवा वर्ग में हनी सिंह के लाइव कंसर्ट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे शहर में हनी सिंह के लाइव कंसर्ट के होर्डिग लगने के बाद टिकटों की मारा मारी होने लगी। सूत्रों के अनुसार हजारों की संख्या में टिकटों की बिक्री हो चुकी है।