छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: शुक्रवार देर रात को लग्जरी कार मांजा और जगुआर में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें मांजा सवार कदमा दिंदली इनक्लेव की रहने वाली सुधा प्रसाद (73) की मौत हो गई। हादसा कदमा-सोनारी लिंक रोड पर हुआ। इस दुर्घटना में सुधा प्रसाद के दामाद जुस्को रियल स्टेट के जीएम प्रणय सिन्हा (51), पत्नी रंजीता सिन्हा(51), जगुआर सवार बिष्टुपुर के माइकल जोजो, बिष्टुपुर डायगनल रोड निवासी जितेन पटेल के पुत्र अमन पटेल (24), साकची ठाकुरबारी रोड ओम पैलेस निवासी राकेश दुआ के पुत्र विशेष कुमार (28), साकची ठाकुरबारी रोड निवासी अशोक चौधरी के पुत्र अंकित चौधरी (25) और साकची के शुभम (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा है।

दोनों कार क्षतिग्रस्त

कदमा इंस्पेक्टर राजदेव सिंह ने बताया कि दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त कार की स्पीड काफी तेज रही होगी। जगुआर कार साकची निवासी अशोक चौधरी की है। प्रणय सिन्हा अपनी पत्नी, बेटी और सास के साथ सोनारी में रिश्तेदार के घर से वापस कदमा आवास लौट रहे थे। कार प्रणय सिन्हा ड्राइवर कर रहे थे। अगली सीट पर उनकी पत्नी, पीछे सास सुधा प्रसाद और पुत्री बैठी थीं। बिष्टुपुर की ओर से कदमा-सोनारी लिंक रोड पर रश ड्राइविंग कर पहुंचे जगुआर चालक ने विपरीत दिशा से आकर मांजा में टक्कर में मार दी। दुर्घटना के दौरान दोनों ही लग्जरी वाहनों का एयरबैग खुल जाने के कारण सवारों की जान बच गई।

नशे में थे जगुआर सवार

कदमा इंस्पेक्टर राजदेव सिंह ने बताया कि जगुआर मौं सवार सभी युवक नशे में थे। चालक ने रश ड्राइविंग करते हुए मांजा कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के दौरान जोरदार आवाज हुई। दोनों कार सड़क छोड़ते हुए डिवाइडर पर आकर सट गई थीं। दुर्घटना में घायल सभी व्यवसायी पुत्र हैं। शुक्रवार देर रात हुई दुर्घटना के बाद शनिवार को सुबह मॉर्निग वॉक के लिए लोग निकले तो कदमा-सोनारी लिंक रोड पर कारों को क्षतिग्रस्त देखा। वहां कार की हालत देख दुर्घटना कितनी भयावह हुई होगी। इसका आकलन करते रहे।