-4 कैबिनेट मंत्रियों पर दर्ज हैं संगीन केस

-सबसे ज्यादा मुकदमे कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे पर

DEHRADUN: राज्य की नवनियुक्त टीएसआर सरकार के 9 मंत्रियों में से ब् पर संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये खुलासा हुआ है एडीआर की रिपोर्ट में। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे संगीन अपराधों के मामलों में पांच साल या इससे ज्यादा की सजा हो सकती है और ये सभी गैरजमानती अपराध हैं। हालांकि अभी इन मामलों में किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है।

सबसे ज्यादा केस अरविंद पांडे पर

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए अरविंद पांडे पर कुल क्ख् मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से क्क् मामले संगीन अपराधों से जुड़े हुए हैं यानि ये सभी आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में दर्ज हैं। ज्यादातर मामले काशीपुर अदालत में चल रहे हैं। अरविंद पांडे गदरपुर से विधायक चुनकर आए हैं। दूसरे नंबर पर डॉ। हरक सिंह रावत हैं, जो इस बार कोटद्वार सीट से चुनाव जीते हैं। हरक सिंह रावत पर दो मुकदमे दर्ज हैं जिनमें से एक संगीन आपराधिक मामला है। ये मामला रुद्रप्रयाग में दर्ज हुआ है। हरिद्वार के विधायक और कैबिनेट मंत्री बनाए गए मदन कौशिक पर भी दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से एक मामला संगीन आपराधिक केस की श्रेणी में आता है। कैबिनेट मंत्री बनाए गए सुबोध उनियाल पर भी एक संगीन आपराधिक मुकदमा दर्ज है। वे नरेंद्र नगर से विधायक चुनकर आए हैं।

--------

किस मंत्री पर कितने मामले

नाम केस संगीन मामले

अरविंद पांडे क्ख् क्क्

हरक सिंह रावत 0ख् 0क्

मदन कौशिक 0ख् 0क्

सुबोध उनियाल 0क् 0क्

9 में से 7 मंत्री करोड़पति

संपत्ति के हिसाब से देखा जाए तो त्रिवेंद्र कैबिनेट के 9 में से 7 मंत्री करोड़पति हैं। दो ही मंत्री लखपति हैं। सबसे ज्यादा संपत्ति सतपाल महाराज की है जबकि दूसरे नंबर पर राज्य मंत्री बनी रेखा आर्य की है। सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री अरविंद पांडे हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी करोड़पति हैं और उन्होंने अपनी संपत्ति क्.क्भ् करोड़ दिखाई है।

नाम संपत्ति

सतपाल महाराज 80.ख्भ् करोड़

रेखा आर्य क्ख्.78 करोड़

यशपाल आर्य भ्.भ्0 करोड़

हरक सिंह रावत ख्.म्8 करोड़

मदन कौशिक ख्.ब्भ् करोड़

सुबोध उनियाल क्.म्भ् करोड़

प्रकाश पंत क्.ख्8 करोड़

धन सिंह रावत म्भ्.9म् लाख

अरविंद पांडे म्ख्.म्8 लाख