- ट्यूजडे को युवक की थी लगुन

- युवक की हालत बनी हुई है गंभीर

AGRA। बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को सरेराह गोली मारकर कैश लूट लिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक को पहले इमरजैंसी लाया गया, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण परिजन उसका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में करा रहे हैं।

बिचपुरी फाटक के पास घटना

ट्यूजडे शाम लगभग चार बजे बिचपुरी फाटक के पास गांव अंगूठी के पास बदमाशों ने यमुना ब्रिज थाना एत्माद्दौला निवासी सुनील शाक्य को बाइक सवार दो बदमाशों ने रोका। पहले पैसे लूटने के लिए उससे मारपीट की। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उसे गोली मार दी और फ्फ् हजार रुपए लूट कर भाग गए।

रात में था लगुन-टीका

फैमिली मेम्बर्स के अनुसार सुनील शाक्य का ट्यूजडे रात 8 बजे लगुन-टीका था। एलजी कंपनी के लिए संजय प्लेस स्थित शोरूम पर जॉब करने वाले सुनील के लगुन-टीका के लिए बिल्लोचपुरा ताजगंज एरिया से देर शाम कई लोग उसके घर पहुंचे थे। सुनील की शादी ख्म् अपै्रल को तय थी।

पुलिस को दी जानकारी

इस घटना की जानकारी पुलिस को कंट्रोल रुम पर क्00 नंबर पर मिली। घायल सुनील को एसएन भर्ती कराया गया। लेकिन, गोली लगने से सुनील के बहते खून के देखकर घबराए फैमिली मेम्बर्स उसे इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए।