- दृष्टिहीन स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड एग्जाम में किया शानदार प्रदर्शन

- एनआईवीएस के इतिहास में हासिल किए सबसे ज्यादा मा‌र्क्स

DEHRADUN: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ विजुअली हैंडीकैप्ड (एनआईवीएच) ने सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में इतिहास रचा है। संस्थान के शाहनवाज आलम और आयुषी ने दृष्टिहीनता हो या आर्थिक तंगी, हर परिस्थिति को बौना साबित कर दिखाया है। स्टूडेंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्ख्वीं में 9भ् और 89.88 परसेंट मा‌र्क्स हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

मूल रूप से सहरसा (बिहार) के रहने वाले शाहनवाज ने एनआईवीएच के इतिहास में सबसे ज्याद मा‌र्क्स हासिल किए हैं। स्कूल के प्रिंसिपल कमलवीर सिंह जग्गी ने बताया कि क्9भ्9 से शुरू हुए संस्थान को साल क्99फ् से सीबीएसई की मान्यता प्राप्त है। हर साल रिजल्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करते वाले स्टूडेंट्स में बीते ख्फ् सालों में यह पहला मौका है जब किसी स्टूडेंट ने 9भ् परसेंट मा‌र्क्स हासिल किए हैं। शाहनवाज के पिता मोहम्मद रजा हुसैन रिटायर्ड टीचर हैं और अब खेतीबाड़ी करते हैं। शाहनवाज का कहना है कि वे आगे चलकर दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स करना चाहते हैं।

आयुषी ने बढ़ाया मान

शाहनवाज की सहपाठी जम्मू की रहने वाली आयुषी शर्मा ने 89.88 मा‌र्क्स हसिल किए हैं। पिता वेद प्रकाश शर्मा खेती बाड़ी कर घर चलाते हैं। झारखंड के रहने वाले संस्थान के एक और छात्र देव नारायण प्रजापति ने भी तीसरे स्थान पर जगह बनाई। देव नारायण के पिता अशोक प्रजापति खेतीबाड़ी कर परिवार का पेट पालते हैं। बेटे की ख्वाहिश है कि वह पिता को एक बेहतर जीवन प्रदान करे। देव ने क्ख्वीं में 88.8फ् परसेंट मा‌र्क्स हसिल किए। वे भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने का इरादा रखते हैं।

----------

संस्थान में कुल ख्फ्म् स्टूडेंट्स हैं। इनमें क्ख्वीं में ख्8 स्टूडेंट्स थे। जिनमें 8 ग‌र्ल्स शामिल हैं। सभी स्टूडेंट्स का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। तीन स्टूडेंट्स ने हिस्ट्री और ब् ने म्यूजिक में क्00 में से क्00 मा‌र्क्स प्राप्त किए। इन स्टूडेंट्स को प्रोत्साहन के रूप में लैपटॉप दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सत्तर परसेंट से ज्यादा नंबर लाने वालों को दो-दो हजार रुपये की स्कॉलरशिन प्रदान की जाएगी।

---- कमलवीर सिंह जग्गी, प्रिंसिपल, मॉडल स्कूल फोर विजुअली हैंडीकैप्ड, एनआईवीएच