- अन्य स्ट्रीम के स्टूडेंट्स से मारी बाजी

LUCKNOW : सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी इंटरमीडिएट के रिजल्ट में इस बार साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स का दबदबा रहा है। इस बार साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट ह्यूमैनिटीज और कॉमर्स के स्टूडेंट्स से काफी बेहतर रहे हैं। जहां पिछले बार के रिजल्ट में ह्यूमैनिटीज सबसे आगे था, वहीं इस बार साइंस में स्टूडेंट्स बेहतर नंबर पाने में कामयाब रहे हैं। वहीं हिंदी, हिस्ट्री, ज्योग्रॉफी, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स जैसे सब्जेक्ट में काफी मा‌र्क्स स्टूडेंट्स को मिले है।

रिजल्ट में जीडी गोयनका पब्लिक में 15 स्टूडेंट्स को 90 प्रतिशत से अधिक मा‌र्क्स पाए हैं। ह्यूमैनिटीज की छात्रा अरीबा अलीम ने 97 प्रतिशत मा‌र्क्स के साथ स्कूल में टॉप किया है, तो वहीं साइंस स्ट्रीम में आन्या पाठक 96.6 प्रतिशत और कामर्स में अनुश्री गुप्ता 93.4 प्रतिशत के साथ अपने-अपने स्ट्रीम में टॉप पर रही। वहीं रानी लक्ष्मीबाई स्कूल में रिकार्ड 223 स्टूडेंट्स 90 प्रतिशत से अधिक मा‌र्क्स पाने में सफल रहे। स्कूल आस्था रौतेला ने 97.6 प्रतिशत मा‌र्क्स के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप पर रही। वहीं आर्मी पब्लिक स्कूल नेहरू रोड में साइंस स्ट्रीम में अनुष्का बिष्ट ने टॉप किया। अनुष्का को 97.6 प्रतिशत मा‌र्क्स मिले। फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स के साथ अनुष्का ने एक सब्जेक्ट इकॉमिक्स भी पढ़ा थी। जिसमें उसे 100 मा‌र्क्स मिले है। वहीं स्टडी हॉल स्कूल में सभी चार टॉप ह्यूमैनिटीज से हैं। अभिलाष वर्मा ने इकोनोमिक्स में 99 और हिस्ट्री में 95 मा‌र्क्स के साथ 96.2 प्रतिशत मा‌र्क्स हासिल किया है। वहीं रूमा अग्रवाल ने 95.5 प्रतिशत, कात्यानी रघुवंशी और सात्विक रस्तोगी ने 95.2 प्रतिशत मा‌र्क्स मिले है।

इनका भी जलवा

अवध कॉलिजिएट में इस बार 238 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे। जिसमें से छह स्टूडेंट्स को 90 प्रतिशत से अधिक मा‌र्क्स मिले हैं। वहीं 80 प्रतिशत से अधिक मा‌र्क्स पानों वालों की संख्या 30 है। स्कूल में पलक गुप्ता 94.6 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रही। वहीं 94 प्रतिशत मा‌र्क्स पाकर मनन दुबे दूसरे और 93.2 प्रतिशत मा‌र्क्स के साथ सताक्षी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं हैं।

एलपीएस

लखनऊ पब्लिक स्कूल (सीपी सिंह फाउंडेशन) के रिजल्ट शत-प्रतिशत रहे हैं। स्कूल की सभी शाखाओं में एलपीएस सेक्टर डी के आशीष मौर्या व एलपीएस सेक्टर आई के आदित्य उपाध्यायन ने 96.6 प्रतिशत मा‌र्क्स के साथ पहला स्थान पाया। जानकीपुरम शाखा की कात्यानी सिंह 96 प्रतिशत के साथ दूसरे और साउथ सिटी के संजय 95.8 प्रतिशत मा‌र्क्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।

सेंट मेरीज इंटर कॉलेज

सेंट मेरीज इंटर कॉलेज में छह स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक मा‌र्क्स पाए हैं। 96.75 प्रतिशत मा‌र्क्स के साथ सार्थक सिंह पहले, 94.5 प्रतिशत पाकर दीपाली प्रजापति दूसरे और 93.5 प्रतिशत मा‌र्क्स के साथ दीव्या शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं।

डीपीएस

डीपीएस एल्डिको के 20 स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक मा‌र्क्स पाए हैं। स्कूल के स्टूडेंट आयुष ने 97.2 प्रतिशत मा‌र्क्स पाकर स्कूल में पहले स्थान पर रहे हैं। वहीं प्रखर अग्रवाल को 96.2 प्रतिशत के साथ दूसरे और विशेष पी श्रीवास्तव 96 प्रतिशत मा‌र्क्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।

एसकेडी

एसकेडी एकेडमी की छात्रा नन्दिता पांडेय 94 प्रतिशत मा‌र्क्स के साथ स्कूल में फ‌र्स्ट प्लेस पर रही। वहीं आशि 93 प्रतिशत, कुषाग्र श्रीवास्तव 92.6 प्रतिशत, आंचल सिंह 91.8 प्रतिशत, प्रगति सिंह 91.6 प्रतिशत, अरीबा सिद्दीकी 90.6 प्रतिशत, मो। शादाब 90.4 प्रतिशत मा‌र्क्स लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। लखनऊ पब्लिक कॉलिजिएट सैय्यद मो। तहमीद 96.2 प्रतिशत स्कूल में पहले स्थान पर रहे हैं। अंकित वर्मा 95.4 प्रतिशत, दूसरे और स्वर्णिम गौतम 94.6 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं। प्रिंसिपल जावेद आलम खान ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले नतीजे काफी बेहतर रहे हैं।