LUCKNOW :

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, सीबीएसई बोर्ड ने मार्च में होने वाले बोर्ड एग्जाम की तैयारियों के लिए मॉडल पेपर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। बोर्ड ने इस बार पेपर पैटर्न में काफी बदलाव किया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को ऑर्डर जारी कर कहा है कि वह इसी आधार पर स्टूडेंट्स की बोर्ड एग्जाम की तैयारी शुरू कराएं। बोर्ड एग्जाम में अब शॉर्ट और लांग प्रश्न होंगे, पहले वैकल्पिक और संख्यात्मक सवाल पूछे जाते थे। बोर्ड के बदले एग्जाम पैटर्न की जानकारी वेबसाइट www.cbseacademic.in पर अपलोड कर दी गई है।

 

मल्टीपल च्वॉइस क्वेश्चन हटे

2009 के बाद सीबीएसई ने 12वीं की एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया है। मल्टीपल च्वॉइस प्रश्नों को हटा दिया गया है। अब शॉर्ट और लांग प्रश्न ही एग्जाम में आएंगे। स्टूडेंट्स को कोई प्रॉब्लम न हो, इसलिए नवंबर के बदले अक्टूबर में ही मॉडल प्रश्नपत्र जारी किया गया है। इससे बदले हुए पैटर्न की जानकारी स्टूडेंट्स को एक महीने पहले ही सीबीएसई ने दी है। बोर्ड की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार 12वीं बोर्ड के मैथ्स के पेपर में 1, 2, 4 और 6 मा‌र्क्स के सवाल होंगे और बड़े सवालों के लिए च्वॉइस भी दी जाएगी।

 

दी गई पूरी जानकारी

मॉडल क्वेश्चन पेपर के साथ बोर्ड ने मार्किंग के तरीके की भी जानकारी दी है। सीबीएसई के कोऑर्डिनेटर डॉ। जावेद आलम खान ने बताया कि सैंपल पेपर मिलने से स्टूडेंट्स अपनी तैयारी उसी के अनुसार कर सकेंगे।

 

 

यह हुए बदलाव

- सब्जेक्टिव प्रश्नों से जोड़ने की बोर्ड की तैयारी

- सब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गई

- तीन घंटे का पेपर, सात नंबर का एक सवाल

- हर प्रश्न का उत्तर 30 से 40 शब्दों में देना होगा

- शॉर्ट और लांग प्रश्न होंगे पेपर में

- मल्टीपल च्वॉइस के प्रश्न को हटाया गया

- पहली बार आएगा आठ मा‌र्क्स का प्रश्न

 

 

12वीं के पैटर्न में प्रश्नों की संख्या और मा‌र्क्स को लेकर बदलाव किया गया है। इसकी पूरी जानकारी मॉडल पेपर में दी गई है। स्कूलों को इस बारे में अवगत कराया जा रहा है।

डॉ। जावेद आलम खान, सीबीएसई, कोऑर्डिनेटर