-नए एकेडमिक सेशन से स्कूलों में नहीं करवाए जाएंगे सेमेस्टर एग्जाम

-फाइनल एग्जाम के आधार पर बोर्ड देगा 80 परसेंट मा‌र्क्स, स्कूल लेवल पर मिलेंगे 20 परसेंट

-टीचर्स और पेरेंट्स के फीडबैक पर फैसला, आसानी से मा‌र्क्स मिलने से बच्चे हो रहे थे लापरवाह

KANPUR: सेंट्रल बोर्ड फार सेकेंड्री एजूकेशन(सीबीएसई) ने अपना मूल्यांकन सिस्टम एक बार फिर से बदल दिया है। बोर्ड ने सेमेस्टर सिस्टम को खत्म कर दिया है। न्यू एकेडमिक सेशन से बोर्ड स्टूडेंट्स को 80 परसेंट मा‌र्क्स देगा और 20 परसेंट मा‌र्क्स स्कूल लेवल पर इंटरनल के मिलेंगे। इस बदलाव से बोर्ड छात्रों को एक बार कसौटी पर कसने की तैयारी कर रहा है। पहले का पैटर्न स्टूडेंट्स के लिए आसान था। अब मा‌र्क्स स्कोर करना स्टूडेंट्स के लिए आसान नहीं होगा।

साल 2009 में किया था लागू

कांटीनुअस क्रांप्रिहेंसिव इवैलुएशन सिस्टम(सीसी पैर्टन) में स्टूडेंट्स को कॉलेज लेवल पर 70 परसेंट मा‌र्क्स मिलते थे। इसमें साल भर स्टूडेंट्स छोटे-छोटे टेस्ट देते थे। जिसकी वजह से स्कोर करना आसान हो जाता था। बोर्ड लेवल पर स्टूडेंट्स को 30 परसेंट मा‌र्क्स मिलते थे। अब टेंथ क्लास में सीजीपीए का प्रॉसेस पूरी तरह से खत्म हो गया है। सीसी पैटर्न इयर 2009 में सीबीएसई बोर्ड ने लागू किया था।

ऐसे होगा मा‌र्क्स का डिस्ट्रीब्यूशन

बोर्ड के पास 80 परसेंट मा‌र्क्स पहुंचने से स्टूडेंट्स के लिए चुनौती कठिन हो गई है। फाइनल एग्जाम में जैसी परफॉर्मेस होगी, उसके अनुसार मा‌र्क्स मिलेंगे। 20 मा‌र्क्स स्कूल लेवल पर मिलेंगे। जिसमें 10 मा‌र्क्स साल भर होने वाले टेस्ट के शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा 5 मा‌र्क्स प्रोजेक्ट के और बाकी 5 मा‌र्क्स कापी के मिलेंगे। अप्रैल से होने वाले इस बदलाव से स्टूडेंट्स की मुसीबतें बढ़ जाएंगी।

स्टूडेंट्स का होगा फायदा

एक्सप‌र्ट्स की मानें तो बोर्ड को टीचर्स व पेरेंट्स का जो फीडबैक मिल रहा था। उसके आधार पर ही बदलाव किया गया है। पेरेंट्स व टीचर्स का कहना था कि बच्चे को सब कुछ इजी लग रहा है जिसकी वजह से वह लापरवाह हो रहे हैं। अचानक 11वीं में एडमिशन के बाद बोर्ड एग्जाम का प्रॉसेस उनके लिए परेशानी खड़ी कर देता था। बोर्ड ने इसी बेस पर यह बदलाव कर दिया है। इयर 2018 से सीबीएसई बोर्ड में टेंथ क्लास की परीक्षाएं बोर्ड लेवल पर कराई जाएंगी।

वर्जन

बोर्ड ने टीचर्स व पेरेंट्स की रिकमेंडेशन पर सीसी पैटर्न खत्म कर दिया है। अब बोर्ड के खाते में 80 परसेंट मा‌र्क्स हैं। जो एग्जाम बेस पर ही मिलेंगे। स्कूल लेवल अब 70 की जगह सिर्फ 20 मा‌र्क्स मिलेंगे। बदलाव नए सेशन यानि 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा।

बलविन्दर सिंह, सिटी कोआर्डिनेटर, सीबीएसई बोर्ड