लास्ट मिनट में लगाया जोर
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी जान लगा दी। सुबह से ही कैंडीडेट्स हॉस्टल, क्लासेज में जाना शुरू हो गए। एक बार फिर से सभी स्टूडेंट्स से मिलकर वोट अपील की गई। हालांकि दोपहर दो बजे तक ही चुनाव प्रचार की परमीशन दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी शांत तरीके से प्रचार जारी रहा। प्रचार के लिए लगाए गए बोर्ड पर भी प्रत्याशियों ने नए और आकर्षक पोस्टर लगाकर ध्यान जुटाने का प्रयास किया।
बाद में भी गिर सकती है गाज
आचार संहिता और गलत डाक्यूमेंट्स के आधार पर चुनाव लडऩे के आरोप लगातार एक दूसरे पर लगाए जा रहे हैं। इनमें से कुछ मामलों में तो फैसला आ चुका है, लेकिन कुछ का फैसला अभी पेंडिंग है। चुनाव आयुक्त प्रो। एनसी लोहानी ने संकेत दिए हैं कि अगर कैंडीडेट पर कोई भी आरोप सिद्ध होता है तो उसका चुनाव बाद में भी रद किया जा सकता है।
किस-किस में होगी फाइट
बुधवार दो बजे चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गई। इसके बाद फोन और एसएमएस का सिलसिला शुरू हुआ। जनमत को देखा जाए तो कैंपस में अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी विकास कुमार, अविनाश कुमार गौतम और छात्र संघर्ष मोर्चा के रवि के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य किसी गुट के अध्यक्ष पद प्रत्याशी मैदान में दमखम के साथ नहीं हैं। बाकी बचे कैंडीडेट्स या तो प्रचार ढंग से नहीं कर पाए या कई लोगों की छवि अच्छी नहीं है। भगवा की बात की जाए तो, इस ग्रुप में आपस में ही इतने मतभेद हैं कि वो अपने कैंडीडेट को खुद ही हराना चाहते हैं। वहीं महामंत्री की बात की जाए तो एबीवीपी के कुंवर सौरभ सिंह और निर्दलीय सुदेश कुमार उपाध्याय के बीच कड़ी टक्कर की संभावना है। बाकी बचे महामंत्री पद के कैंडीडेट्स को स्टूडेंट्स भी इतना पसंद नहीं कर रहे हैं।
जुलूस पर बैन
इलेक्शन के नतीजे आने के बाद जो भी कैंडीडेट जीतेगा उसे विजय जुलूस निकालने की परमीशन नहीं दी जाएगी। नतीजों के बाद विजेताओं को उनके आवास तक पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले ही व्यवस्था कर ली है।
वोटर्स डाटा
कितने स्टूडेंट - 3239
कितने वोटर - 3146
विद आउट आई कार्ड - 93
बीटेक के वोट - करीब 1250
कैंपस के वोट - करीब 1950
यहां बनाए गए हैं सातों बूथ
बूथ ए - लॉ, आईबीएस
बूथ बी - एमई, ईसी
बूथ सी - इकोनोमिक्स, एजुकेशन, इंग्लिश, हिंदी, हिस्ट्री, साइकोलॉजी, एमएचआरडी, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत, सोशियोलॉजी, एमएसडब्ल्यू, उर्दू, फाइन आट्र्स, जियोग्रफी, एमजेएमसी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
बूथ डी - होम साइंस, फूड साइंस, प्लांट प्रोटेक्शन, सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एनवायरमेंटल साइंस, लाइब्रेरी साइंस, हॉर्टीकल्चर, फिजिकल एजुकेशन, एमसीए
बूथ ई - जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग बॉटनी, केमिस्ट्री, मैथ्स, माइक्रोबायोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, फिजिक्स, स्टेट, जूलॉजी, टोक्सीकोलॉजी
बूथ एफ - सीएस, एजी
बूथ जी - ईआई, ईसी, आईटीName of Candidate - Class
President
Anil Kumar Tomar - MA। 1st Sem।
Archana Chaudhary - MBA 3rd Sem।
Avinash Kr। Gupta - B.Tech VII Sem।
Deepak Panwar - BA.,LLB I Sem।
Mayank Chaudhary - MJMC 1st Sem।
Ravi Kumar - M.A। III Sem।
Vikas Kumar - B.Tech। 7th Sem
Vice President
Alka Mashi - M.Sc। 3rd Sem।
Ankit Mavi - BA., LLB 1st Sem।
Monika Gupta - B.Tech 7th
Neha Tyagi - M.Sc। 2nd Sem।
Riya Garg - MCA 1st Sem।
Sandeep Yadav - B.Tech। 7th Sem।
General Secretary
Ankit Kumar - BA., LLB 1st Sem।
Kunwar Saurabh Singh - MHRD 1st Sem।
Monu Yadav - MBA 3rd Sem
Pankaj Kumar - M.Sc। 1st Sem।
Rohit Kumar Banga - MCA 3rd Sem. MCA
Sudesh Kr। Upadhyay - M.A। Geography
Vineet - MBA 1st Sem।
Joint Secretary
Abhishek Bharti - B.Tech। 5th Sem।
Karitikey Dubey - B.Tech.5th Sem।
Pankaj Kumar Maurya - B.Tech। 7th Sem।
Sonu Kumar - B.Tech। 5th Sem।
Tej Bahadur Singh - MHRD 1st Sem।
Treasurer
Devbrat Singh - B.Tech। 5th Sem।
Mohd। Rashid Khan - B.Tech। 3rd Sem।
Saurabh Sharma - B.Tech। 5th Sem।
National News inextlive from India News Desk