क्रिस प्रैट

जुरासिक वर्ल्ड एक्टर क्रिस प्रैट बीते दिनों 300 पाउंड वजन के हो गए थे। उसके बाद 2014 में 'Guardians of the Galaxy' के लिए इन्होंने अपना वजन फिर से कम किया। यहां से इनके कॅरियर में एक जबरदस्त मोड़ आया। इनकी फोटो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्रिस एक समय में कैसे हो गए थे और अब उन्होंने फिर से खुद को कितना मैनेज कर लिया है। 2009 में 'Parks and Recreation' में क्रिस को आप बेहद फिट एंड फाइन रूप में दिखेंगे।  

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज आपको जैसे फिट एंड फाइन पर्सनालिटी में दिखाई देते हैं, वह शुरू से वैसे नहीं थे। वह एक टिपिकल कपूर ब्वॉय की तरह बड़े हुए हैं। वास्तव में वह काफी मोटे हुआ करते थे। उसके बाद एक समय ऐसा आया जब उन्होंने अपनी बॉडी को पूरी तरह से फिट करने के लिए भारी मशक्कत की। इनकी उस कड़ी मेहनत के बाद आपके सब के सामने आया आज का अर्जुन कपूर जबरदस्त पर्सनालिटी के साथ।   

सोनम कपूर

अर्जुन कपूर की ही तरह उनकी कजिन बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी पहले कभी आज की तरह छरछरी काया वाली नहीं थीं। सोनम खुद बताती हैं कि उनके दोस्त उनके वजन को लेकर उन्हें खूब चिढ़ाते थे। आप ये सुनकर चौंक जाएंगे कि फिल्म 'सावरिया' से पहले तक उनका वजन 90 किलो था। उसके बाद सख्त मेहनत के साथ इन्होंने अपना 30 किलो वजन कम किया और अब सोनम हैं आप सबके सामने बॉलीवुड की सबसे ज्यादा स्टाइलिश एक्ट्रेस के रूप में।  

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपना वजन काफी कम किया आपके सामने ऑन स्कीन आने के लिए। हां, हालांकि अपनी पहली फिल्म 'दबंग' में भी वह कुछ कम तंदुरस्त नहीं लगी हैं। वहीं अब जाकर वह पर्फेक्ट की श्रेणी में आने वाली हैं। बता दें कि फिल्म 'दबंग' से पहले इन्होंने अपना 26 किलो वजन कम किया है। हालांकि अभी भी वह कुछ ओवर-वेट ही हैं, लेकिन उसके लिए भी वह मेहनत करने में लगी हुईं हैं और अब वह कुछ-कुछ अलग सी दिखने लगी हैं।  

अदनान सामी

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने तो वजन कम करने में वाकई एक मिसाल कायम की है। जून 2006 में अदनान 206 किलो के थे। उस समय भी वह गाना गाते थे। लोग उनके गानों को खूब पसंद करते थे, लेकिन अपने वजन के साथ अब ऑन स्क्रीन आने में उनको काफी झिझक होने लगी थी। कुल मिलाकर उन्होंने फैसला लिया अपने वजन को कम करने का और अब नतीजा तो आप सभी के सामने है। उसके बाद सिर्फ 9 महीनों में इन्होंने अपना 107 किलो वजन कम कर लिया।  

अध्ययन सुमन

फिल्म 'राज' में जो अध्ययन सुमन आपको सिक्स-पैक-ऐप्स में नजर आए थे। वह पहले ऐसे नहीं थे। ये रहस्य आज भी रहस्य बना हुआ है कि कैसे इन्होंने अपना 110 किलो का वजन कम किया और इस रूप में हमारे सामने आए।

करीना कपूर

जीरो साइज़ फिगर में सबसे पहले हमारे सामने आने वाली बॉलीवुड की 'बेबो' करीना कपूर, ऑन स्क्रीन आने से पहले वह काफी खाते-पीते परिवार की लगती थीं। उस समय इनका वजन 70 किलो था। उसके बाद जब इन्होंने मन बनाया बड़े पर्दे को हिलाने का तो इन्होंने अपनाई योग की ताकत, स्वस्थ लाइफ स्टाइल और बना लिया खुद को परफेक्ट फिगर एक्ट्रेस। अब तो अगर हम जीरो फिगर के नाम से परिचित हुए हैं तो करीना कपूर से ही।

जुरासिक वर्ल्‍ड फेम क्रिस प्रैट की तरह ये बॉलीवुड सेलेब्‍स भी कभी थे इतने मोटे      

फराह खान

बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान को हमने IPL के विज्ञापन में क्रिकेट फैन्स को नाचने पर मजबूर करते देखा है। इस विज्ञापन में आने से पहले फराह का वजन और भी ज्यादा था। इस विज्ञापन के लिए इन्होंने अपना वजन कुछ हद तक कम किया। उसके बाद पिछले साल तो फराह ने अपने वजन को और भी ज्यादा काबू में कर लिया है।      

परिणिति चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणिति बॉलीवुड में आने से पहले काफी 'चूबी-डूबी' सी थीं। उसके बाद जब इन्होंने फैसला किया इंडस्ट्री में कदम रखने का, तो आप खुद ही देख लें कि इन्होंने कैसे मैनेज कर लिया अपने फिगर को। अब ये भी कुछ-कुछ जीरो फिगर के आसपास ही नजर आती हैं।    

जैकी भगनानी

जैकी भगनानी ने बतौर एक्टर बहुत ज्यादा सफलता हासिल नहीं की, लेकिन इन्होंने अपनी असल जिंदगी में एक बहुत बड़ी परीक्षा को पास कर लिया है। वह है अपने वजन को कम करने की परीक्षा। उनका बढ़ा हुआ वजन उनके सामने एक बहुत बड़ी समस्या थी। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी डाइट पर कंट्रोल किया और डेली वर्कआउट का सहारा लिया। अब आज के जैकी आपके सामने हैं।

हिमेश रेशमिया

अपने गानों से हिमेश ने बॉलीवुड में काफी प्रसिद्धी बटोर ली। इसके लिए इन्होंने काफी मेहनत की। सिर्फ आवाज को संवारने में नहीं, बल्कि खुद को भी संवारने में। हिमेश ने भी अपने वजन को काफी कंट्रोल किया, जब जाकर कहीं वह आज ऐसी पर्सनालिटी में आपके सामने खड़े हैं।

Hindi News from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk