RANCHI: पूसा कृषि अनुसंधान केंद्र की तर्ज पर झारखंड में भी कृषि अनुसंधान केन्द्र खोल जाएगा। यह अनुसंधान केंद्र राज्य के किसानों के लिए वरदान साबित होगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से हजारीबाग-बरही रोड पर 1000 हजार हेक्टेयर भूमि दी जा रही है। एक सप्ताह के अंदर भारत सरकार के अधिकारी इस स्थल का निरीक्षण करेंगे और मार्च में इसका शिलान्यास किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने यह घोषणा की। शनिवार को प्रोजक्ट भवन सचिवालय में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ कृषि से संबंधित विषयों पर केंद्रीय मीटिंग मीटिंग कर रहे थे।

किसानों का हित सोचते हैं पीएम मोदी

कृषि मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का दृढ़ निश्चय है कि किसान देश और दुनिया का पेट भरे और कृषि किसानों कीे जेब भरे। उन्होंने कहा कि झारखंड के कृषि के विकास मे केंद्र पूरा सहयोग करेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि भूमिहीन किसानों को ऋण दिया जाएगा। रांची के साथ ही चार अन्य जिलों में भी बाजार बनाए जाएंगे। इसके साथ ही मत्स्य के लिए उत्पादन के लिए आंध्र प्रदेश में एक सप्ताह का ट्रेनिंग कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की झारखंड में अम्लीय मिट्टी की जांच के लिए मिट्टी जांच प्रयोगशाला और किसानों के बीच स्वाइल हेल्थ कॉर्ड का वितरण किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने की ये घोषणाएं

- हजारीबाग-बरही रोड में खुलेगा कृषि अनुसंधान केंद्र

2-भूमिहीन किसानों को मिलेगा लोन

3-मिट्टी जांच प्रयोगशाला की होगी स्थापना

4-किसानों को मिलेगा स्वाइल हेल्थ कार्ड

सुखदेवनगर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा, सामान भी बरामद

सुखदेवनगर पुलिस ने दो चोरों को चोरी करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चोरी के कुछ सामान भी जब्त किए हैं। सुखदेवनगर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरों का गिरोह इलाके में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले का खुलासा पुलिस रविवार को करेगी।