- सात दिसंबर को चुनाव व नतीजा 18 को

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नाम वापसी के बाद अब 17 पदों पर 51 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। मंगलवार को नाम वापसी के दौरान कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापस लेने वालों में मनोज कुमार पांडेय व राकेश कुमार उपाध्याय हैं। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी शिवानंद पांडेय ने दी।

ये हैं मैदान में

चुनाव अधिकारी के अनुसार अब अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार सिंह प्रिंस, अभिलाष प्रसाद, प्रभुनाथ पांडेय, श्रीप्रकाश शुक्ला व हौसिला प्रसाद मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार तिवारी, अशोक कुमार पांडेय, महेंद्र कुमार सिंह, माधव प्रसाद पांडेय, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सरजू यादव, संजीव कुमार चौरसिया व शशि कुमार मिश्रा हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार सिंह मंटू व आनंद कुमार मिश्रा। वहीं महामंत्री पद पर अश्वनी कुमार राय, ओमप्रकाश पांडेय, कृपाशंकर श्रीवास्तव, पंकज प्रकाश पांडेय, बृजेश कुमार मिश्रा, राजेश कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह दाढ़ी व शैलेंद्र कुमार सिंह बबलू के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार सिंह गोल्डी, आलोक कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार तिवारी, रामजियावन सिंह यादव एवं विवेक कुमार विश्वकर्मा हैं। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर अशोक कुमार तिवारी व चेंगवारा रघुवंशी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर अरविन्द कुमार सिंह, धर्मेद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार कन्नौजिया व शिवप्रकाश तिवारी जबकि आय व्यय निरीक्षक पद पर एक मात्र प्रत्याशी महेंद्र नाथ पाठक हैं। सदस्य प्रबंध समिति (15 वर्ष से ऊपर के पांच पदों पर) अश्वनी कुमार सोनी, अशोक कुमार पांडेय, कमलाकांत तिवारी, विजय कुमार सिंह व सुनीत कुमार सिंह हैं। सदस्य प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम के चार पदों पर) अनुज कुमार श्रीवास्तव, अभय अग्निहोत्री, कुंवर बहादुर सिंह, चक्रधर दुबे, प्रभाकर, मनोज कुमार शर्मा, सुनील कुमार सिंह पंकज व सुरेश पाल मैदान में हैं। सेंट्रल बार के लिए मतदान 17 दिसंबर को होंगे और 18 दिसंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।