छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : डांगोवापोसी केनरा बैंक में हुई दिन-दहाड़े डकैती का खुलासा पुलिस अधीक्षक डा। माईकल राज। एस ने सोमवार को प्रेस के सामने किया। एसपी ने बताया कि डकैती में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें तीन मुख्य आरोपी है जबकि तीन स्थानीय सहयोगी। डा। राज ने बताया कि 26 अगस्त को डांगोवापोसी के केनरा बैंक शाखा से एक लाख 51 हजार की डकैती कर ली गई थी। जिसे अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया था।

इन्हें पुलिस ने पकड़ा

घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के अपराधी है। इसमें से मुख्य अपराधी लातेहार निवासी जो वर्तमान में रांची में रहता था राजन तिडू उर्फ लंबू, कर्रा खूंटी निवासी जो वर्तमान में जेवियर नगर चाईबासा में रहता था अमर तिडू उर्फ छोटू व लातेहार चंदवा निवासी जो वर्तमान में बरायहातु रांची में रहता था गबरियल सांगा उर्फ मोटू को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो अन्य अपराधी में सुरेन्द्र उरांव पहले से ही लातेहार जेल में बंद है और संयुम कुजूर अभी फरार है। इसके अलावा बैंक डकैती में सहयोग करने वाले स्थानीय अपराधी लखनसाई नोवामुंडी निवासी कृष्णा सिंह ¨सकू, जामपानी जोड़ा निवासी रणवीर तांती उर्फ मुन्ना व नोवामुंडी निवासी अनिल पुरती को भी गिरफ्तार किया गया है। इसमें बड़ाजामदा निवासी राम जीवन पुरती अभी फरार चल रहा है।

पहले भी कर चुके हैं डकैती

एसपी ने कहा कि इन लोगों के पास से एक देशी कटटा, एक पिस्टल, 6 गोली, 7 मोबाइल, एक दवली व एक हीरो होन्डा मोटर साईकिल भी बरामद किया गया है। इसमें रजत तिडू व गबरियल के पास से हथियार बरामद किया गया है। तीनों पुराने अपराधी है। यह अंतर्राज्यीय गिरोह जो झारखंड व ओडिशा में घटना को अंजाम देता है। इस बैंक डकैती घटना से पूर्व पांचो मुख्य अपराधी लोहरदगा में घटना को अंजाम दिया था। उसी लूट के आरोप में सुरेन्द्र उरांव लातेहार जेल में बंद है। एसपी ने बताया कि राजन तिडू कुछ दिन पूर्व नोवामुंडी के एलआइसी एजेंट से भी बैग लूटा था लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला था। इसके अलावा गबरियल 2013 में ओडिशा जेल भी जा चुका है। इन सभी को पकड़ने में मोबाइल ट्रेस व गुप्त सूचना का इस्तेमाल किया गया था। एसपी ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों ने काफी मेहनत से अपराधियों को पकड़ कर बैंक डकैती कांड का खुलासा किया है। इसमें शामिल किरिबुरु एएसपी मो। अर्सी, इंस्पेक्टर आनंद ¨मज, नोवामुंडी थाना प्रभारी बृजलाल राम, मो। हारुन खान, अशोक कुमार गुप्ता समेत अन्य शामिल थे। इन सभी को नगद पांच-पांच हजार इनाम दिया जायेगा।