RANCHI: एक ऐसा चेन स्नेचर, जो खुद करोड़पति है। लेकिन उसका पेशा महिलाओं, युवतियों के गले से सोने की चेन उड़ाना है। ख्7 सितंबर को गोंदा इलाके से सना नाज नामक महिला की चेन छीनने के क्रम में पकड़ाया विनोद कोई आम चेन स्नेचर नहीं, बल्कि वह अब तक ख्00 से अधिक चेन उड़ा चुका है। साथ ही उसे खपा भी चुका है। यह खुलासा गोंदा थाना में पूछताछ में हुआ है।

कौन है विनोद सिंह

विनोद सिंह मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के अरखापुर का रहनेवाला है। वर्तमान में वह बोकारो के सेक्टर क्ख्ए स्थित क्वार्टर नंबर क्फ्ब्फ् में अपनी पत्‍‌नी आरती सिंह के साथ रहता था। शादी के वक्त उसने खुद को एक बड़ा ठेकेदार बताया और दहेज के तौर पर म्भ् लाख वसूले थे। विनोद कुमार सिंह के पिता रामअवतार सिंह बोकारो स्टील सिटी के कर्मी, पत्नी आरती सिंह जमशेदपुर से पीएचडी, भाई शिव कुमार सिंह इलाहाबाद में जेनरल फिजीशियन। विनोद खुद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक, बोकारो में एक करोड़ का मकान, आठ लाख की कार, घर में नौकर-चाकर भी हैं।

जेवर कारोबारी समेत फ् अरेस्ट

विनोद की निशानदेही पर महाराष्ट्र के जेवर कारोबारी संतोष नरले, कर्मचारी सोमनाथ टुपे व बोकारो के सहयोगी ब्रह्मादेव ठाकुर को भी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। विनोद के मुताबिक, वह अपने सहयोगी ब्रह्मादेव ठाकुर को झपटे गए चेन सौंपता था, जिसके बदले उसे ख्0 हजार रुपए मिलते थे। ब्रह्मादेव इन चेन को स्वर्णकार संतोष नरले को देता था। संतोष इन चेनों को गलाता था और बाजार में आभूषण बना कर मुनाफे के साथ बेच देता था। पुलिस ने इनके पास से करीब फ्00 ग्राम गलाया हुआ सोना भी बरामद किया है।

ख्7 को गिरफ्तार हुआ था विनोद

ख्7 सितंबर को कांके रोड में सना नाज नामक एक महिला की चेन छीनने की कोशिश में विनोद पकड़ा गया था, उसका साथी बाइक चला रहा युवक राहुल फरार हो गया था। विनोद को सना के भाइयों ने पकड़ा था। स्थानीय लोगों ने धुनाई कर विनोद को पुलिस के हवाले कर दिया था।

.बॉक्स

रांची में मात्र छीने ब्0 चेन

गिरफ्तार विनोद ने रांची पुलिस के सामने हाथ जोड़कर कहा है कि राजधानी में उसने सिर्फ ब्0 चेन झपट की घटना को अंजाम दिया है। जबकि पुलिस रिकॉर्ड में उसके ख्क् कांड ही प्रतिवेदित किए गए हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी

- विनोद सिंह (पिता रामअवतार सिंह, सेक्टर क्ख्, क्वार्टर नंबर क्फ्ब्फ्, बोकारो।

- ब्रहम्देव ठाकुर, चास, बोकारो।

- संतोष नरले : पिता श्रीमंत नरले, महसवाड़, सतारा, महाराष्ट्र।

- सोमनाथ तुपे - पालवन, सोलापुर, सतारा, महाराष्ट्र।

-------------------

बरामद सामान

-सोना गलाया हुआ करीब फ्00 ग्राम

- चांदी गलाया हुआ

-सोना चांदी गलाने वाली मशीन

--------------------

छापेमारी टीम में ये रहे शामिल

-अनिल कुमार द्विवेदी : पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोंदा।

-रश्मि देवी : एसआई, गोंदा।

-रणविजय सिंह : एएसआई, गोंदा।

-विजय उरांव व प्रमोद कुमार सिपाही व दीपक कुमार चालक सिपाही।