रांची : सोने की चेन झपट मार गिरोह इन दिनों रांची स्टेशन पर सक्रिय है। अब तक तीन मामले रांची जीआरपी में दर्ज दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार गिरोह में करीब सात लोग हैं उसमें गिरोह का एक सदस्य रेलवे सुरक्षा बलों की गिरफ्त में भी आ चुका है। सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। ये गिरोह यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को समूह में घेर कर चेन झपटते हैं। रेलवे सुरक्षा बल ने सीसीटीवी फुटेज से सभी अपराधियों को ट्रेस भी कर लिया है।

मामला दर्ज

रविवार को भी जीआरपी में एक मामला दर्ज किया गया। मामला 26 जुलाई का था। कांके निवासी शालिनी प्रिया नाम की महिला का रांची-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान कुछ लोगों ने यात्री बनकर चेन गले से झपट लिया, जिससे उनका गला कट गया और चोट लग गई। दर्ज प्राथमिकी ने महिला ने बताया कि घटना के समय मैंने हल्ला भी किया गया। परंतु मेरे चारों ओर चार-पांच लोग खडे़ थे। इसी समय ट्रेन चलने लगी। मैं ट्रेन में चढ़कर आद्रा चली गई, परंतु वहां पहुंचने पर मामला दर्ज कराना चाही। परंतु रांची का मामला होने के कारण दर्ज नहीं करा पाई। इसके बाद रांची आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी रेलवे पुलिस को दी।