-रिक्शा पर जा रही महिला को चार लोगों ने पिस्टल के बल पर घेरकर उतरवा लिया लाखों के गहने

-गांधी मैदान के फ्रेजर रोड दूरदर्शन के पास की घटना, बीच सड़क पर अपराधियों ने पुलिस को फिर किया चैलेंज

PATNA: गांधी मैदान थाना एरिया के फ्रेजर रोड में रिक्शा से जा रही महिला के साथ दिनदाहड़े अपराधियों ने लूट को अंजाम दे दिया। पुलिस वाले बनकर महिला के सारे गहने उतरवा लिए और उसके बैग लूटकर फरार हो गए। घटना मंगलवार को पटना दूरदर्शन ऑफिस के करीब साढ़े नौ बजे सुबह में हुई। लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी स्वामीनंदन तिराहे की ओर भाग निकले। सालिमपुर अहरा की रहने वाली सुधा देवी (700) ने गांधी मैदान थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।

पुलिस वाला बनकर लूटा

सुधा देवी राजस्थान होटल के समीप से सतसंग से अपने घर की रिक्शा से लौट रही थी। इसी दौरान चार की संख्या में बाइक से अपराधी आए और घेर लिया। सुधा से कहा कि आप दिन में इतना गहना पहनकर कैसे जा रही है? उतारकर रख लीजिए, कोई लूट लेगा। हमलोग पुलिस वाले हैं। महिला ने भी विश्वास कर लिया और अपने हाथ की सोने की चूड़ी, गले की चेन और अंगूठियां सहित सारे जेवरात उतार कर एक पर्स में रख लिया। इसके बाद अपराधियों ने पिस्टल निकाली और उससे वह पर्स छीन लिया। इसके बाद वे आराम से भाग निकले महिला चिल्लाती रह गई। रिक्शा वाला भी पुलिस का नाम सुनकर पहले डर गया था, वह भी खड़ा का खड़ा ही रह गया।

कहीं नहीं थी पुलिस

घटना सुबह में उस वक्त हुई, जब पुलिस को अलर्ट रहना चाहिए, मगर अपराधी आराम से घटना को अंजाम देकर भाग निकले और तो और जहां अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है, वहां से कैमरा भी थोड़ी दूरी पर है। ऐसे में पुलिस इन कैमरों को भी खंगाल रही है, लेकिन इसमें अपराधियों के दिखने की संभावना कम ही है। थानाध्यक्ष गांधी मैदान ने बताया कि अपराधियों ने महिला को पुलिस वाला बनकर गहने उतारने को कहा उसके बाद उसका पर्स छीनकर भाग गए। घटना दूरदर्शन और यूथ हॉस्टल के बीच की है। अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्रयास हो रहा है।

The other side

लूट और डकैती का भी खुलासा नहीं

अपराधियों ने जिस जगह घटना को अंजाम दिया है उसी इलाके में लूट और डकैती की भी वारदातें हो चुकी हैं, पर अबतक दोनों ही मामलों में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फ्रेजर रोड में अपार्टमेंट में घुसकर अब्दुल्ला खान से डेढ़ लाख रुपए लूट लिए थे। इस दौरान अपराधियों ने बाप बेटा को बंधक भी बना लिया था। इसके अलावा क्9 जुलाई को न्यूरो फिजिशियन डॉ। एस जावेद अशरफ के घर भी ख्0 लाख की डकैती कर ली गई थी, लेकिन दोनों की मामलों में गांधी मैदान थाने की पुलिस एक भी अपराधी को गिरफ्तार अबतक नहीं कर पाई है।