- घाटों पर पूजन के लिए बनाया गया ढलान, हुई साफ सफाई

- कल नहाय खाय का होगा अनुष्ठान, सूर्य को अ‌र्ध्य देंगे व्रती

<

- घाटों पर पूजन के लिए बनाया गया ढलान, हुई साफ सफाई

- कल नहाय खाय का होगा अनुष्ठान, सूर्य को अ‌र्ध्य देंगे व्रती

BAREILLY:

BAREILLY:

नहाय खाय के साथ ही वेडनसडे को पावन छठ पूजा का महापर्व शुरू हो जाएगा। छठ में खासतौर पर सूर्य का पूजन किया जाता है। इस पर्व के लिए श्रद्धालुओं ने पूरी तैयारी कर रखी है। कल विधि विधान से सूर्य को अ‌र्ध्य देकर व्रत का शुभारंभ होगा। घरों में खरना का व्रत रखा जाएगा। श्रद्धालुओं ने दिन भर घरों की साफ सफाई की तो दूसरी ओर प्रशासन ने भी छठ पूजा के घाट की साफ सफाई कराई। घाटों को काटकर पूजा के लायक बनाया गया है।

कुंड की हुई सफाई

तैयारियों में कोई कमी न रहे इसके लिए मंडे को मंदिर समिति और निवासियों ने घाट की साफ-सफाई और रंगाई पुताई में व्यस्त रहे। इसके अलावा शहर के सुभाषनगर, रूहेलखंड विश्वविद्यालय समेत अन्य कॉलोनीज में भी बनाए गए कुंड की सफाई की गई। पुताई का काम ट्यूजडे तक चलेगा। वेडनसडे शाम को सूर्यदेव का अ‌र्ध्य दिया जाएगा। दिन भर घाट पर मेले जैसा माहौल रहेगा। शाम को पुरोहित मंत्रोच्चार कर महिलाओं और अन्य व्रतियों को सूर्य देव को अ‌र्ध्य अर्पण कराएंगे। इसके बाद सूर्योदय के साथ ही आखिरी अ‌र्ध्य देकर छठ पूजा का सुखमय समापन होगा।

स्वच्छता का है प्रतीक

नहाय खाय के साथ व्रत का अनुष्ठान होगा। जिसमें सुबह और शाम दो बार घर को साफ करने के बाद स्नान करना होगा। महिलाएं अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ व्रत का संकल्प लेंगी। सूर्य को अ‌र्ध्य देने के बाद चना दाल पकेगा और घरों में मिठाईयां बनाई जाएंगी। अगले दिन सूर्य को अ‌र्ध्य देने के बाद व्रत खोला जाएगा। श्रद्धालुओं ने दिन भर घरों की साफ सफाई की तो दूसरी ओर प्रशासन ने भी छठ पूजा के घाट को साफ सफाई कराई। घाटों को काटकर पूजा के लायक बनाया गया है। ताकि पूजन के दौरान कोई प्रॉब्लम न हो।