चिल्लाने की आवाज:

रंजनीकांत के फैंस उनके हर एक लहजे को फॉलो करते हैं। मॉडल वंसथ पॉल इसका उदारहण है। वसंथ ने अपने पेज पर अपने घायल होने की तस्वीरे भी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि...वह कबाली फिल्म का फर्स्ट डे का फर्स्ट शो देख और दोस्तों से मिलकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान वह सिगरेट पीने के लिए रुके। तभी उन्हें सुनसान रास्ते से किसी के चिल्लाने की आवाज आई।

'कबाली' देख यह मॉडल एक रात में बन गया हीरो,पढ़ें सुनसान जंगल की पूरी कहानी...

गले में रस्सी डाली:

वह जोर-जोर से बचाओ- बचाओ और मेरी मदद करो चीख रही थी। तभी वह पीछे मुड़े तो देखा कि वहां तीन लड़कों मौजूद थे। हालांकि वह आवाज से साउथ के नहीं लग रहे थे। जिनमें से दो लड़के उस लड़की के कपड़े जबरदस्ती उतार रहे थे। वहीं पीछे से एक लड़के ने उनके गले में एक रस्सी डाल दी और उनका गला दबाने लगा। वह भी बराबर उससे हाथापाई कर रहे थे। इस सबके बीच लड़की भागने में सफल रही।

'कबाली' देख यह मॉडल एक रात में बन गया हीरो,पढ़ें सुनसान जंगल की पूरी कहानी...

ऑटोवाल आ गया:

इस दौरान एक ऑटोवाला उधर से निकला तो उसकी नजर उन पर पड़ गई। जिस पर उसने भी उन लड़कों की खूब पिटाई की। हालांकि वे लड़के वहां से भाग गए और उन्होंने थोड़ी लंबी सांस ली।  हालांकि आगे लिखते हुए वह पुलिस पर काफी दुख प्रकट करते हैं। उनका कहना है कि जिस जगह ये घटना हुई आधे घंटे तक उसके आस-पास कोई पुलिस वाला नहीं था।

'कबाली' देख यह मॉडल एक रात में बन गया हीरो,पढ़ें सुनसान जंगल की पूरी कहानी...

25 हजार से अधिक:

इतना ही नहीं काफी रिक्वेस्ट के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वहीं वह इसे एक सबक मानते हैं कि आप चाहे अकेले ही क्यों न हो, लेकिन कभी भी बुरे हालातों का सामना करने से घबराए नहीं। यदि आप सही है तो हर कोई आपके साथ आएगा। इस पोस्ट को 25 हजार से अधिक लोग शेयर कर चुके हैं। बहुत से लोग तो इसे असली हीरो भी कह रहे हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk