आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र गांव नादऊ में सुबह एक ट्रक ने बालक को चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया था। मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने लोगों को बमुश्किल शांत कराया।

पिता को चाय देने जा रहा था

नादऊ निवासी 12 वर्षीय जावेद खां पुत्र सत्तार खां आसपास के एक स्कूल में पढ़ता था। सुबह वह अपने पिता को टैंण्ट की दुकान पर चाय देने जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे वह घर से निकला था। उसी दौरान दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक ने चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत पर लोगों ने जाम लगा दिया था। इस दौरान करीब दो घण्टे जाम लगे होने की सूचना थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया।