भारत : चाचा नेहरू के जन्मदिन पर भारत में बाल दिवस

स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बच्चों को बहुत प्रिय थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। वे बच्चों को देश के भविष्य के तौर पर देखते थे। उन्होंने मेघालय के नांगपोह में बच्चों के साथ मिठाई बांटकर अपना जन्मदिन मनाया तभी से 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। औपचारिक तौर पर 1964 में 14 नवंबर को राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर बच्चों के लिए देशभर में कार्यक्रम किए जाने लगे। बाद में इस दिन स्कूलों में बच्चे चाचा नेहरू को याद करते हैं। बच्चों के लिए तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बाल फिल्मों का प्रसारण भी किया जाता है। देश भर में कोशिश की जाती है बच्चों को खुश रखा जाए और उन्हें मौज-मस्ती का मौका दिया जाए।

children's day : पाकिस्‍तान और चीन में भी मनाया जाता है बाल दिवस

बांग्लादेश : बंगबंधु के जन्मदिन और जागो फाउंडेशन मनाता है बाल दिवस

हमारे पड़ोसी बांग्लादेश में बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के जन्मदिन 17 मार्च को बाल दिवस के तौर पर देश भर के स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन बच्चों को बाल फिल्में दिखाई जाती हैं और उन्हें खुश रखने के लिए विभिन्न आयोजन होते हैं। 2009 से जागो फाउंडेशन भी बाल दिवस मना रहा है। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार है।

children's day : पाकिस्‍तान और चीन में भी मनाया जाता है बाल दिवस

चीन : बच्चों को मिलते हैं ढेरों गिफ्ट

हमारे सबसे महत्वपूर्ण पड़ोसी देश चीन में 1 जून को बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन चीन के सभी स्कूलों में पढ़ाई से छुट्टी होती है। बच्चों के लिए सांस्कृतिक आयोजन और विभिन्न मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बच्चों को सिनेमा दिखाया जाता है। इस मौके पर बच्चों के घूमने की भी व्यवस्था की जाती है। बच्चों के मौज-मस्ती के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन होता है। सरकारी कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी दी जाती है ताकि वे ज्यादा समय अपने बच्चों के साथ गुजार सकें। बच्चों को सरकारी कर्मचारियों की तरफ से उपहार भी दिए जाते हैं।

children's day : पाकिस्‍तान और चीन में भी मनाया जाता है बाल दिवस

नेपाल : देश के भविष्य बच्चों का सम्मान

नेपाली कैलेंडर के अनुसार भद्र 29 को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन अगस्त-सितंबर में पड़ता है। यह देश संयुक्त राष्ट्र के समझौते के अनुसार बाल अधिकारों के प्रति कृत संकल्प है। पहले यहां बाल दिवस राज माता रत्ना राज्य लक्ष्मी देवी शाह के जन्मदिन के मौके पर भद्र 4 तारीख को मनाया जाता था लेकिन बाद में लोकतांत्रिक सरकार ने बच्चों के सम्मान को बरकरार रखते हुए तारीख बदल दी। 1990 से बाल दिवस पर अवकाश रहता है और बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जाते हैं।

children's day : पाकिस्‍तान और चीन में भी मनाया जाता है बाल दिवस

पाकिस्तान : स्कूल में शहीद 150 बच्चों की याद में बाल दिवस

हमारे अहम पड़ोसी देश पाकिस्तान में बाल दिवस 16 दिसंबर को मनाया जाता है। यह वही दिन है जब आतंकियों ने पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल में घुसकर 150 बच्चों की हत्या कर दी थी। उन्हीं शहीद बच्चों की याद में पाकिस्तान बाल दिवस मनाता है। इससे पहले यहां बाल अधिकारों को लेकर 1 जुलाई को बाल दिवस मनाया जाता था। इस दिन पाकिस्तान में बच्चों और उनके माता-पिता के लिए कार्यक्रम रखे जाते हैं। स्कूलों में मेला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

children's day : पाकिस्‍तान और चीन में भी मनाया जाता है बाल दिवस

श्रीलंका : 1 अक्टूबर को बाल दिवस

भारत के दक्षिण में समुद्र की बीचोंबीच श्रीलंका में बाल दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन देशभर में स्कूलों में बच्चों के लिए सांस्कृतिक, शैक्षणिक और ज्ञानवर्धक मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

children's day : पाकिस्‍तान और चीन में भी मनाया जाता है बाल दिवस

National News inextlive from India News Desk