चीन ने बनाया इलेक्ट्रिक प्लेन

चीन ने दुनिया के पहले इलेक्ट्रिक यात्री विमान को बनाने में सफलता प्राप्त कर ली है। चीनी मीडिया एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के पहले इलेक्ट्रिक यात्री विमान को बनाने में सफलता प्राप्त की गई है। अब चीन इस विमान को फ्लाइट का लाइसेंस दिलाने का भी प्रयास करेगा। बीएक्स1ई नामक विमान के विंग्स 14.5 चौड़े हैं। इसका अधिकतम भार 230 किलोग्राम है। इस विमान को 3000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ाया जा सकता है।

दो घंटे में होगा चार्ज

इस विमान की सबसे खास खूबी है इसका शॉर्ट चार्जिंग पीरियड। आप इसे सिर्फ दो घंटे के अंदर फुल चार्ज कर सकते हैं। यही नहीं यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भी उड़ान भर सकता है। हालांकि इस विमान की उड़ान सीमा सिर्फ 45 मिनट से एक घंटे के बीच है। इसका मतलब यह विमान लंबी दूरी के लिए उपयुक्त नहीं है। विमान निर्माता कंपनी लियोनिंग जनरल एविएशन अकादमी के मुताबिक इस विमान से पायलट ट्रेनिंग, टूरिज्म, मौसम विज्ञान और बचाव अभियानों में मदद ली जा सकती है। इसकी कीमत 1,63,000 डॉलर होगी।

Hindi News from World News Desk

International News inextlive from World News Desk