जलवायु परिवर्तन तक हर गणना

पृथ्वी का भविष्य जानने की चाह, जलवायु व जैविक प्रणालियों में संभावित परिवर्तनों की गणना के प्रति वैज्ञानिकों की उत्सुकता जगजाहिर है। इस ओर कदम बढ़ाते हुए चीनी वैज्ञानिकों ने 1.4 करोड़ डॉलर (लगभग 91.5 करोड़ रुपये) की लागत से करीब दो मंजिली इमारत की ऊंचाई वाले सुपर कंप्यूटर मैजिक क्यूब को स्थापित किया है। मैजिक क्यूब सुपर कंप्यूटर को उत्तरी बीजिंग के झोंगग्युआनकुन सॉफ्टवेयर पॉर्क में रखा गया है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस कंप्यूटर से पृथ्वी की प्राकृतिक व्यवस्था के अंतर्गत बादलों के निर्माण से लेकर सैकड़ों या हजारों साल बाद जलवायु परिवर्तन तक हर गणना संभव हो सकेगी।

डिजाइन पर तेजी से काम चल रहा

चीनी विज्ञान अकादमी के अंतर्गत आने वाले कई अनुसंधान संस्थानों ने संयुक्त रूप से इस विशेष सुपर कंप्यूटर का अनावरण किया। यह सुपर कंप्यूटर "अर्थ सिस्टम न्यूमेरिकल सिमुलेटर" का प्रारूप है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार मैजिक क्यूब आकार में भविष्य में तैयार किए जाने वाले "अर्थ सिमुलेटर" की तुलना में दसवां हिस्सा है। इसकी डिजाइन पर काम चल रहा है। मैजिक क्यूब "सीएएस अर्थ सिस्टम मॉडल 1.0" सॉफ्टवेयर पर काम करता है। इसकी गणना करने की क्षमता कम से कम एक पेटाफ्लॉप तक है। इस क्षमता के चलते मैजिक क्यूब चीन के 10 सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर में शुमार है। इसमें पांच पेटा बाइट (50 लाख गीगाबाइट) से ज्यादा डाटा स्टोर करने क्षमता है।

inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk