- एक्स एएसपी, थानेदार और डॉक्टर के घर लाखों की चोरी

- चोरी की बढ़ती वारदातों ने पुलिस ड्यूटी पर उठाए कड़े सवाल

- एफएसएल की टीम को मिले फिंगर प्रिंट्स

PATNA CITY : शातिर चोरों का आतंक पटना सिटी में जारी है। आम हो या खास हर किसी को शातिर चोर अपना निशाना बना रहे हैं। फ्0 अक्टूबर को शातिरों ने पटना सिटी में जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग जगहों पर अंजाम दिए गए वारदातों में टोटल ख्भ् लाख से अधिक की चोरी की। अगमकुआं थाना एरिया में शातिरों ने चोरी की छोटी-बड़ी ब् और बहादुरपुर थाना एरिया में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। तीनों वारदातों को शातिरों ने किसी आम आदमी के घर नहीं, बल्कि खास लोगों के घर अंजाम दिया। इसमें एक्स एएसपी, थानेदार और डॉक्टर शामिल हैं। सभी वारदातों में लाखों की ज्वेलरी और कैश पर शातिरों ने अपना हाथ साफ किया। इन वारदातों ने पटना पुलिस की नींद हराम कर दी है। साथ ही पुलिसिया ड्यूटी पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

वारदात-क्,

जगह : फार्मास्यूटिकल कॉलोनी, भागवतनगर, थाना : अगमकुआं।

गया के एक्स एएसपी लेट दिग्विजय सिंह के घर शातिर चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। खाली घर में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। घर में रखे करीब क्0 लाख की ज्वेलरी और 7 हजार कैश रुपए पर शातिरों ने अपना हाथ साफ कर दिया। दरअसल दिग्विजय सिंह की वाइफ किरण सिंह ख्म् अक्टूबर को छठ पूजा करने के लिए फैमिली के साथ औरंगाबाद गई थीं। घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले किराएदार आनंद कुमार सिंह ख्7 अक्टूबर की शाम छठ पूजा के लिए फतुहा स्थित अपने घर चले गए थे। फ्0 अक्टूबर की रात आनंद वापस लौटे तब ताला टूटा हुआ पाया। साथ ही फ‌र्स्ट फ्लोर के रूम का भी ताला टूटा मिला। चोरी होने की इंफॉरमेशन किरण सिंह को दिया। शुक्रवार को पटना पहुंचने पर किरण सिंह ने पूरे घर को खंगाला। घर के अंदर रखे लाखों की ज्वेलरी गायब मिली। कुछ ज्वेलरी उनकी बेटी की भी थी। चोरी की इंफॉरमेशन अगमकुआं थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड बुला जांच की।

चोरी गए सामान

क्। मटर माला - क्8 ग्राम

ख्। कान बाली - ख् जोड़ा

फ्। कुण्डल बाली - ख् जोड़ा

ब्। अंगूठी - ब् पीस

भ्। मंगलसूत्र - क् पीस

म्। जिउतिया - ख् पीस

7. प्लेन बाली - ख् जोड़ा

8. कान का टॉप्स - 7 जोड़ा

9. अंगूठी - ख् पीस (बेटी का)

क्0. चांदी का पायल - ख् जोड़ा

क्क्। चांदी का सिक्का - 9 पीस

क्ख्। कैश - 7 हजार

वारदात -ख्

जगह : भूतनाथ रोड, थाना : अगमकुआं

पीएमसीएच की अस्टिेंट प्रोफेसर डॉक्टर पुष्पा राय के भूतनाथ रोड स्थित घर में शातिरों ने फ्0 अक्टूबर को दिन-दहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टर के घर से शातिर चोरों ने करीब 8 लाख की ज्वेलरी और ख्भ् हजार रुपए कैश की चोरी की। गुरुवार की सुबह करीब क्0 बजे डा। पुष्पा राय अपने हसबैंड डा। सहजानंद कुमार के साथ एक ही गाड़ी से पीएमसीएच के पास स्थित अपने क्लीनिक के लिए निकली। रात में करीब 8 बजकर फ्0 मिनट पर दोनों वापस लौटे। घर के मेन गेट से लेकर अंदर के सभी रूम का ऑटोमैटिक लॉक टूटा हुआ मिला। चोरी की आशंका को देख ब् रूम के ब् आलमिरा को खंगाला। आलमिरा में रखे फ्00 ग्राम की गोल्ड ज्वेलरी, कीमती कपड़े और ख्भ् हजार रुपए कैश गायब मिले। इसकी इंफॉरमेशन भी अगमकुआं थाने की पुलिस को दी गई।

वारदात - फ्

जगह : भागवतनगर, थाना : अगमकुआं।

छठ पूजा में घर गए जितेन्द्र कुमार और उनके पड़ोसी अवधेश कुमार के घर एक साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिरों ने जितेन्द्र कुमार के घर का ताला तोड़ आलमीरा में रखे ख् लाख की ज्वेलरी, ख्भ् हजार रुपए कैश और कैंपस में खड़ी एक बाइक की चोरी की। इसके बाद शातिर चोरों ने पड़ोसी अवधेश कुमार के घर से फ्भ् हजार रुपए कैश, एक टीवी और एक गैस सिलेंडर की चोरी की। शुक्रवार को घर से वापस लौटने पर चोरी होने का खुलासा हुआ। दोनों ने फॉरन पुलिस को इसकी जानकारी दी।

वारदात-ब्

जगह : वाचस्पति नगर, थाना : बहादुरपुर।

वाचस्पति नगर में नवगछिया में पोस्टेड पुलिस इंस्पेक्टर जगदानंद ठाकुर का घर है। घर के ग्राउंड फ्लोर पर किराए में पटना डिस्ट्रिक्ट के ही शाहजहांपुर थाने के एसएचओ राम सेवक रावत की फैमिली रहती है। छठ पूजा में शामिल होने के लिए राम सेवक रावत की वाइफ अंजू यादव सिवान डिस्ट्रिक्ट के गोरिया कोठी थाना के भट्ठी मोड़ स्थित घर गई थीं। ग्राउंड फ्लोर का घर पूरी तरह से घर खाली पड़ा था। शातिरों ने मौका पाकर घर के तीन लॉक को तोड़ आलमीरा में रखे फ् लाख की ज्वेलरी और 70 हजार रुपए कैश की चोरी की। टूटे ताले पर अचानक जगदानंद ठाकुर के बेटे की नजर पड़ी। उन्होंने चोरी होने की वारदात की इंफॉरमेशन राम सेवक रावत को दी। इसके बाद घर वाले पहुंचे। इंफॉरमेशन मिलने के बाद बहादुरपुर थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। एसएचओ की मानें तो पुलिस के शक की सूई जगदानंद ठाकुर के नौकरों पर घूम रही है। हालांकि की जांच के बाद ही शातिर के नाम का खुलासा हो पाएगा।

फेस्टिवल को लेकर एक गिरोह सक्रिय है। डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम भेजी गई थी। एफएसएल की टीम को कुछ फिंगर प्रिंट्स मिले हैं। थानेदारों को बंद पड़े घरों की विशेष निगरानी बरतने और चोरी के मामले में चार्जशीटेड अपराधियों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। एक-दो अपराधियों को हिरासत में भी लिया गया है। चोरी के सभी मामलों का खुलासा जल्द हो जाएगा।

- जितेन्द्र राणा, एसएसपी, पटना