RANCHI : अब क्रिसमस में मात्र 6 दिन बचे है। इसे देखते हुए डेकोरेटेड क्रिसमस ट्री की डिमांड बढ़ गई है। एप्पल, नट्स, फूड आइटम और स्टार्स से सजे क्रिसमस ट्री की बिक्री करोड़ों में होती है। हर साल क्रिसमस के मौके पर राजधानी में भारत के अलावा विदेशों से भी ट्री मंगवाया जाता है। पुरुलिया रोड की दुकानें हो या मेन रोड स्थित गिफ्ट एंड डेकोरेशन स्टोर, इन सब जगहों पर डेकोरेटेड क्रिसमस ट्री की अट्रैक्टिव वैराईटी देखने को मिल रही है।

एक फीट से लेकर दस फीट तक के क्रिसमस ट्री की सबसे ज्यादा डिमांड है जो पचास रुपए से लेकर आठ सौ रुपए तक मिल रहे हैं। क्रिसमस के लिए सजे बाजार में ट्रेडिशनल से लेकर प्री-डेकोरेटेड ट्री भी मौजूद हैं। प्री डेकोरेटेड ट्री ट्रेडिशनल ट्री से ज्यादा महंगे है और पहले ऑर्डर करने पर च्वाइस हाइट में भी अवेलेवल है।

ट्रेडिशनल क्रिसमस ट्री के अलावा प्री-डेकोरेटेड क्रिसमस ट्री भी स्टोर्स में अवेलेवल है। आयरन प्लास्टिक बेस पर बने ट्री फेयरी लाइट्स और ऑरनामेंट्स से डेकोरेट किए गए है। आर्चीज गैलरी में मिल रहे ये ट्री म्यूजिकल नोट्स के साथ रखे गए है, जिनकी कीमत दो हजार से लेकर साढ़े चार हजार तक है।

खुशियां बांटने का पर्व क्रिसमस

क्रिसमस आपसी भाईचारे का पर्व है। यह आपस में खुशी बांटने का पर्व है। क्रिसमस को लेकर हर किसी के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। हमें बैर की भावना का त्याग कर क्रिसमस मनाना चाहिए। क्रिसमस सभी धर्म के लोगों के साथ मनाने और सुखमय जीवन बिताने का संदेश देता है। सिर्फ क्रिसमस के दौरान ही नहीं बल्कि हर पल जिंदगी में ऐसी ही ऊर्जा का समावेश हो ये प्रभु की इच्छा है।

फादर अजीत खेस, प्रिंसिपल सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा