-कैंप ऑफिस में कमिश्नर पीके महान्ति ने कानपुर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर की बैठक

-बैठक में विस्तार से की गई स्मार्ट सिटी पर चर्चा, नगर निगम अपने विभिन्न संसाधनों से उठाएगा 50 परसेंट खर्च

----------------------

2312 करोड़ का बजट है शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए

50-50 परसेंट स्टेट गवर्नमेंट और नगर निगम करेगा खर्च

120 करोड़ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर खर्च किए जाएंगे।

9 फर्मो ने पीएनसी के लिए किया है आवेदन आए

kanpur@inext.co.in

KANPUR : शहर को स्मार्ट बनाने के लिए शहर के आलाधिकारियोंने बैठक कर विस्तार से चर्चा की। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 2312 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें 50 परसेंट स्टेट गवर्नमेंट और 50 परसेंट नगर निगम अपने विभिन्न संसाधनों से व्यय करेगा। बैठक के दौरान पीएनसी के लिए 9 फर्मो के आवेदन आए, जिसके चयन के लिए परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान स्मार्ट सिटी को गंदगी से दूर रखने के लिए खास फोकस किया गया और इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पांच चरणों में बांटा गया।

आधुनिक तरीके से कूड़ा निस्तारण

स्मार्ट सिटी में हाईटेक तरीके से कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर 120 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए मंडलायुक्त ने भी नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि कूड़े का निस्तारण आधुनिक तरीके से किया जाए। सॉलिड वेस्ट प्लांट के फ‌र्स्ट फेज का कार्य शुरू भी किया जा चुका है, जिसके तहत बर्नी कम्पोस्ट का कार्य शुरू हो चुका है। सुगम यातायात के लिए शहर में रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव भी दिया गया। इसके लिए पीडब्ल्यूडी सर्वे भी कर सकती है। कैंप ऑफिस में बैठक के दौरान डीएम सुरेंद्र सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, केडीए वीसी, केस्को एमडी आदि उपस्ि1थत रहे।

इस तरह स्मार्ट होगा शहर

फ‌र्स्ट फेज: स्मार्ट सिटी योजना के फ‌र्स्ट फेज को PAN नाम दिया गया है, जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों को स्मार्ट बनाने के लिए चिन्हित किया जाएगा। इसमें रिवरफ्रंट डेवलपमेंट, स्किल डेवलपमेंट, अर्बन नोड्स डेवलपमेंट, ग्रीन एरिया और एरिया बेस्ड प्रोफाइल का विकास किया जाएगा।

सेकेंड फेज: इस फेज को ABD नाम दिया गया है। इसके अंतर्गत पूरे शहर में जहां जिस भी प्रकार की प्रॉब्लम होगी, उसका विकास कराया जाएगा।

थर्ड फेज: इसे सक्रिय एक्टिव गवर्नेस नाम दिया गया है। इसके अंतर्गत स्मार्ट सिटी ऑपरेशन सेंटर, फ्री वाई फाई हॉस्पिटल, ईसीएससी तथा डिजिटल एडवरटीजमेंट किया जाएगा।

फोर्थ फेज: इसके लिए सतत प्रयास होंगे, जिसमें यूटिलिटी डक्ट को शामिल किया गया है। इसमें इलेक्ट्रिसिटी, वाटर, सीवर और टेलीकॉम सुविधाओं काे हाईटेक बनाया जाएगा।

फिफ्थ फेज: इस फेज में शहर के लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा गया है। इसमें ओपन जिम, गंगा रिवरफ्रंट डेवलपमेंट, कल्चरल थीम इंफ्रास्ट्रक्चर, रेडियो और अन्य चीजों को शामिल किया गया है।