देश के पीएम और बनारस के एमपी के जन्मदिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

>varanasi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का म्7 वां जन्मदिन उनके संसदीय क्षेत्र बनारस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिन में विभिन्न कार्यक्रम हुए तो रात में दीपावली से माहौल हो गया। चौराहों पर विद्युत झालर रोशन हुए तो घाटों को दीपों से सजाया गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभिन्न अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।

जन्मदिन पर पिलाई चाय

गोलघर स्थित प्रमोद चाय की दुकान पर सभी को मुफ्त चाय पिलाई गई। वहां राज्यमंत्री डॉ। नीलकंठ तिवारी, सोनभद्र के विधायक भूपेश चौबे रहे। प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव सिह पचौरी ने मोहन सराय बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। ब्रिज किशोर स्टूडेंट एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसायटी की ओर से सिटी में कई स्थानों पर टी स्टॉल लगाया गया। रामनगर में काशियाना फाउंडेशन की ओर से म्7 पौधे रोपे गए। कुशाग्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में कैंट स्टेशन पर जूस वितरण किया गया। दवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विभा शंकर सिंह, राकेश शर्मा, सिद्धनाथ शर्मा, सौरभ कुमार सिंह, अक्षय श्रीवास्तव ने अनाथालय में बच्चों को जरूरी सामानों का वितरण किया। माय होम इंडिया की ओर से बीएचयू गेट से रविदास गेट तक स्वच्छता संकल्प यात्रा निकाली गई। स्माइल मुनिया की प्रणेता अंजली अग्रवाल, इनरव्हील मित्रम सहित अन्य महिला संगठनों ने रविवार को अस्सी घाट पर पीएम मोदी का बर्थ डे सेलिब्रेट किया।

मरीजों में बांटा फल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर लक्ष्मी हॉस्पिटल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता व लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ। अशोक कुमार राय के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैण्ड से पानी टंकी तक सफाई की गयी और लोगों को जागरूक किया गया। लक्ष्मी हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ। अशोक कुमार राय ने श्री शिवप्रसाद गुप्त हॉस्पिटल में मरीजों के बीच म्7 किलो सेव वितरित किया।

किया दीघार्यु यज्ञ

काशी क्षेत्र फ्रेंड्स आफ बीजेपी के क्षेत्रीय संयोजक धैर्यवर्धन सिंह क्षेत्रवासियों और स्कूली बच्चों के साथ दीर्घायु यज्ञ का आयोजन किया। सभी ने मंत्रोचारण के बीच क्08 आतुहियां डालकर पीएम नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु की कामना की। बच्चों ने बधाई गीत गाया। इसके पहले सभी ने सड़कों की सफाई की।