कार से विवाहिता की डेडबॉडी फेंकने के मामले में अज्ञात व्यक्ति ने एसएसपी को लेटर लिखकर व्यक्त की आशंका

फूलपुर नहीं कर सकी मृतका की शिनाख्त, संदिग्ध कार भी अभी तक नहीं चला पता

VARANASI : एसएसपी जोगेन्द्र कुमार के कार्यालय में सोमवार को एक पत्र पहुंचा। इसे लिखने वाले ने एक ऐसे मामले का सुराग दिया जिसमें पुलिस कई दिनों से माथा-पच्ची कर रही है। यह मामला फूलपुर में विवाहित महिला का शव मिलने का मामला है। पुलिस लेटर को गंभीरता से लेते हुए मामले की छानबीन को उस दिशा में ले जा रही है जिस ओर लेटर लिखने वाले ने इशारा किया है। वहीं पुलिस की खुद की कोशिशों में उसके हाथ खाली हैं।

क्या शिवपुर की रहने वाली है महिला

ख्भ् जुलाई को फूलपुर के नदोय गांव के सामने कार सवार एक फ्0 वर्षीय विवाहिता की डेडबॉडी फेंककर भाग निकले। पुलिस शव के शिनाख्त के साथ कार सवारों की तलाश में जुटी रही। चार दिन बाद भी उसे खास सफलता नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति ने एसएसपी को लिखे लेटर में मृतका के पहचान की ओर इशारा किया है। उसने न्यूजपेपर में छपी फोटो के आधार पर पहचान का दावा किया है। उसका कहना है कि फोटो वाली विवाहिता की तरह एक महिला इंद्रपुर में रहने वाली अधेड़ महिला के मकान में छह माह से रहती थी। घटना वाले दिन लगभग ढाई बजे उक्त अधेड़ महिला के साथ तीन व्यक्ति उक्त विवाहिता को बेहोशी जैसी हालत में चादर में लपेटकर मकान से निकले। उसके बदन पर नीली साड़ी थी।

ले गए सफेद कार में

सभी ने विवाहिता को सफेद कार में डाला। अधेड़ महिला के साथ तीनों व्यक्ति भी कार में सवार हुए। उनके साथ एक बच्चा भी था। सभी कार लेकर चले गए। इसी दिन साढ़े तीन बजे फूलपुर के नदोय में ऐसी ही एक विवाहिता को कार से फेंकने की घटना सामने आयी। शव फेंककर भागने वाले थोड़ी दूर पर रुके थे। ग्रामीणों ने कार में अधेड़ महिला के साथ एक बच्चे को भी देखा था। लेटर लिखने वाले ने अभी तक बिखरे इस मामले की तमाम कडि़यों को जोड़ने की कोशिश किया है।

पूछा कई ने पर नहीं हुआ शिनाख्त

फूलपुर पुलिस मृत विवाहिता के शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों के साथ अन्य जिलों में भी सम्पर्क कर रही है। सोमवार को आजमगढ़ और बलिया से दो लोगों ने फोन करके मृत विवाहिता के बारे में जानकारी हासिल की। हुलिया के बारे में जानने के बाद उनका कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस संदिग्ध कार की तलाश में आसपास के सफेद कार मालिकों से सम्पर्क कर रही है। बनारस के साथ अन्य जिलों के थानों से सम्पर्क करके दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है।