उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने विशेश्वरगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता को प्रांतीय मंत्री मनोनीत किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने अशोक गुप्ता के प्रांतीय मंत्री मनोनित होने पर हर्ष व्यक्त किया है।

फीस वृद्धि के खिलाफ DM से मिले पेरेंट्स

कॉन्वेंट स्कूलों की फीस वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को सुबह-ए-बनारस संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में पेरेंट्स डीएम प्रांजल यादव से मिले। फीस वृद्धि के अगेन्स्ट एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान चंद्रशेखर सिंह, नंद कुमार, कुंवर कांत सिंह आदि प्रेजेंट रहे।