- मेन सर्वर में गड़बड़ी से ठप हो गए लोकवाणी केंद्र

- दरोगा भर्ती फॉर्म नहीं भरे गए, छात्रों को प्रवेश में हो रही दिक्कत

- शनिवार से मंगलवार की देर शाम तक बनी रही यह समस्या

चंदौली : ई-गवर्नेंस सेवा उ.प्र। के लखनऊ सर्वर में ऐसे समय में गड़बड़ी आई जब छात्रों का प्रवेश और अनेक विभागों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यूपी एसआई में भर्ती के लिए तो आवेदन करने की तारीख भी समाप्त हो चुकी है। प्रमाण पत्र न बनने के कारण, हजारों युवक भी आवेदन नहीं कर सके हैं। लाखों छात्रों का प्रवेश प्रमाण प्रत्रों के बिना लटका है। यह समस्या चंदौली जिले की नहीं बल्कि प्रदेश के सभी जिले इससे परेशान हैं। इसके चलते चंदौली जिले की एक तहसील में एक दिन में जहां छह हजार से अधिक प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं वहीं जिले की चार तहसीलों में लगभग 25 हजार प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन पड़ रहे हैं। ई-गवर्नेंस व्यवस्था ध्वस्त होने से तहसीलों के मानो सारे कार्य ही बंद हो गए हैं।

डंप पड़े आवेदन पत्र

सरकार ने सारे प्रमाण प्रत्र ई-गवर्नेंस व्यवस्था से जोड़ दिए हैं। अब तहसील हों या सहज जन सेवा केंद्र कहीं भी कोई मैनुअल कार्य या प्रमाण पत्र नहीं जारी हो रहा है। क्योंकि ई-गवर्नेंस के जरिए प्रमाण पत्रों की जांच संबंधित शिक्षण संस्थाएं या विभाग ऑनलाइन व्यवस्था से जांच लेते हैं। चंदौली तहसील में बने लोकवाणी केंद्र में शनिवार को आय, जाति, निवास, आधार कार्ड, जन्म, मृत्यु पंजीकरण समेत अनेक कार्यों के लिए आए लोगों चार दिन से बैरंग लौटना पड़ रहा है। सर्वर में गड़बड़ी के कारण जहां दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदकों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र नहीं बन सके वहीं ऑनलाइन आवेदन तक नहीं हुआ। वहीं मौजूदा समय में स्नातक व तकनीकी शिक्षा में प्रवेश के अलावा कक्षा नौ के बाद के लाखों छात्रों के आय, जाति, प्रमाण भी अब तक नहीं बने हैं। तहसीलों में आने वाले लाभार्थियों को यह कहकर वापस कर दिया जा रहा है कि मेन सर्वर लखनऊ में खराबी के कारण कोई प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। लोकवाणी केंद्रों में कार्यरत कर्मियों की मानें तो एक दिन में विभिन्न काउंटरों से लगभग 6 हजार प्रमाण पत्र जारी होते हैं। जिले की चार तहसील, दर्जनों सहज जन सेवा केंद्रों से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों को जोड़ें तो एक दिन में ही 70 हजार से अधिक प्रमाण नहीं बन पाए हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र अधिकारी र¨वद्र जायसवाल का कहना है कि लखनऊ मेन सर्वर में कोई गड़बड़ी आ गई थी। उसे ठीक करने में समय लग रहा है। साढ़े चार बजे तक लोकवाणी केंद्रों में सर्वर काम करने लगा पर कुछ ही देर में पुन: गड़बड़ा गया। कहा मेन सर्वर ठीक होगा तभी काम शुरु हो पाएगा।