मकर संक्राति पर खूब चमके भगवान भास्कर, ठंड से मिली राहत

पर शाम होते ही फिर से लोगों ने किया ठंड का एहसास

VARANASI

मौसमी मिजाज बदलने को तैयार नहीं है। धूप निकल रही है लेकिन ठंडी हवाएं इसकी गर्मी को उड़ा ले जा रही हैं। नतीजा लोग ठिठुरन भरी ठंडक झेलने को मजबूर हो जा रहे हैं। रविवार को भी बनारस का मौसम कुछ ऐसा ही रहा। अच्छी धूप खिली। लोगों ने खासी राहत महसूस की। यहां तक की गर्म कपड़े थोड़ा परेशान करने लगे। पर शाम को मौसम फिर ठंड हो गया। कारण बनी ठंडी हवाएं। जिसका असर रहा कि लोग ठंड से सिकुड़ते कुड़कुड़ाते रहे।

गंगा किनारे घना कोहरा

हालांकि इधर दो तीन दिनों से कोहरे का असर नहीं दिखाई दे रहा है पर रविवार को गंगा किनारे जबरदस्त कोहरा रहा। गोदौलिया से शुरू हुए कोहरे का असर गंगा घाट तक दिखा। जिसके चलते मकर संक्राति का स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का खासी परेशानी उठानी पड़ी। पर दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा गायब हो गया और सूरज की किरणें धरती को गर्म करने लगी।

अभी ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों ने मौसम के अभी ऐसे ही बने रहने की भविष्यवाणी की है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़त दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में पारे मैक्सिमम टेंप्रेचर 22.4 डिग्री व मिनिमम टेंप्रेचर 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जिसके चलते लोगों को थोड़ी राहत महसूस हो रही है। लेकिन फिर मौसम बदल सकता है।