LUCKNOW:

मेजबानों ने राज्य स्तरीय वोवीनाम प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में तीन मेडल पर कब्जा कर जलवा बिखेरा। लखनऊ के सुमित सिंह, अजीत और कनिष्क ने गोल्ड मेडल जीत कर राजधानी का नाम रोशन किया। चौक स्टेडियम में संडे को आयोजित की गई राज्य स्तरीय वोवीनाम प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम्य विकास मंत्री महेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर कार्यवाहक महापौर सुरेश अवस्थी, विधायक डॉ। नीरज बोरा और वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ। विष्णु सहाय मौजूद रहे।

250 प्लेयर्स ने लिया हिस्सा

समारोह में वोवीनाम की तकनीकी को देखते हुए ग्राम्य विकास मंत्री डॉ। महेन्द्र सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से इस खेल की ट्रेनिंग महिलाओं को जरूर लेनी चाहिए। उनके लिए नि:शुल्क ट्रेनिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। संघ के सदस्यों को इसके लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लगभग 250 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया।

रिजल्ट-सब जूनिययर्स

अंडर-20 केजी

नवनीत राज (लखीमपुर)- स्वर्ण, अंश अग्रवाल (लखनऊ)- रजत, प्रथम रस्तोगी (हरदोई)-कांस्य

25 किग्रा भार वर्ग

सुमित सिंह (लखनऊ)-स्वर्ण, जानिब (रायबरेली)-रजत, उज्जवल गुप्ता (लखनऊ)- कांस्य

28 किग्रा भार वर्ग

अजीत (लखनऊ)-स्वर्ण, प्रहलाद शर्मा (रायबरेली)-रजत, अंकित (लखनऊ)-कांस्य

36 किग्रा भार वर्ग

कनिष्क (लखनऊ)-स्वर्ण, करण (फरूखाबाद)- रजत, दिव्यांशु (लखनऊ)-कांस्य