महंगी और स्पीड बाइक भी मांग अधिक

सिटी में सबसे महंगी बाइक होंडा की सीबीआर 250एबीएस है, इसकी कीमत 2.20 लाख है। सिटी में करीब सात लोग ऐसे हैं जिनके पास इस मॉडल की बाइक है। इसके बाद नंबर आता है यामहा की आरटीएस का, जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार है। यह भी यूथ के बीच काफी पापुलर है। दीपावली के बाद से यह बाइक सिटी में 20 से अधिक बिक चुकी है। दूसरे नंबर की महंगी बाइक हीरो की करिजमा है। इस बाइक भी करीब 20 यूनिट बिक चुकी है। हालांकि आंकड़ों पर नजर डालें तो बजाज की पल्सर 150 सीसी ने शतक मार दिया है। इसके बाद यामाहा और हीरो की अन्य महंगी बाइक भी शोरूम मालिकों के चेहरे पर चमक बरकरार रखे हुए हैं।

सिटी की सबसे महंगी बाइक

सिटी की सबसे महंगी बाइक आर्य नगर के अभिषेक गुप्ता के पास है। उनकी होंडा की सीबीआरएबीएस मॉडल उनकी चहेती है। इस मॉडल की खास बात यह है कि इसमें कंपनी ने स्पेशल कांटिनेंट्ल पाटर््स लगाये हैं। इसकी खासियत यह है कि तेज स्पीड में डिस्क ब्रेक लगाने के बाद भी गाड़ी का बैलेंस बरकरार रहता है। इसके अलावा अपने खास लुक और डिफरेंट कलर के चलते भी यह यूथ?में काफी पॉपुलर है। सिटी में इस मॉडल की बाइक केवल 5 से 7 लोगों के पास है।

नए तकनीक तलाश रहे हैं यूथ

एक शो रूम मालिक का कहना है कि बाइक के मामले में सिटी के यूथ बहुत ही क्रेजी हो गए हैं। अब यूथ रेसर बाइक खरीदते समय मॉडल पर नहीं बल्कि तकनीक पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। वह पूछते हैं कि इस बाइक में नया ऑप्शन क्या आया है।

इस कंपनी की है पावर बाइक

हीरो

मॉडल        रेट (रुपए में)        बिकी

करिज्मा जेएमआर    114420            15

हंक        70070             20

सीबीजेड        78000            15

इम्पल्स         79420            20

एचीवर्स        67230            13

बजाज

पल्सर150 सीसी    77459            120

पल्सर 180 सीसी    80845            नहीं

पल्सर 200 सीसी    98808            2

पल्सर 220 सीसी    94680            5

एवेंजर        89635            3

यामाहा

आरटीएस        1.3 लाख            20

फेजर        90            25

एफजेडएस    84            30

स्पीड बाइक के प्रति सिटी के यूथ का रूझान बढ़ा है। पिछले साल से दोगुना इस साल स्पीड बाइक बिकी है। अब तो यूथ लेटेस्ट तकनीकी की भी तलाश रहे हैं।

अभय कुमार, सेल्स एग्जिक्यूटिव एमबी मोट्र्स

बजाज की पल्सर स्पीड बाइक को सिटी के यूथ बहुत पसंद कर रहे हैं। सिटी में पल्सर की सबसे अधिक मांग है।

अवनिंद्र शुक्ला, सुभाष मोट्र्स