- व्हाट्सएप से रखेंगे निर्माण कार्र्यो पर निगाह

- लखनऊ में चल रहे 150 से ज्यादा बड़े निर्माण कार्य

- अधिकारियो को व्हाट्सएप पर शेयर करनी होगी रिपोर्ट

LUCKNOW: डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रेशन अब व्हाट्स एप के सहारे लखनऊ में हो रहे निर्माण कार्यो की मॉनीटरिंग करेगा। इसके लिए व्हाट्स एप पर लखनऊ कंस्ट्रक्शन व‌र्क्स के नाम से एक ग्रुप बनाकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया जाएगा।

जिलाधिकारी के अनुसार लखनऊ में इस समय क्भ्0 से ज्यादा बड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं जो 7 विभागों और ख्0 यूनिट्स द्वारा कराए जा रहे हैं। समय से काम पूरा करने के लिए अब नए व्हाट्स एप गुप में सभी जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा निर्माण वाले विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जोड़ा जाएगा। इस ग्रुप की कमान चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर के हाथ में होगी। इन कार्यो की हर माह समीक्षा होती है। अब डीएम ने आदेश दिए हैं कि हर माह समीक्षा बैठक से पहले अधिकारियों को तीन दिन पहले कम से कम चार फोटो और फ्0 सेकेंड का वीडियो और फिजिकल व वित्तीय प्रगति को लिखकर व्हाट्स एप ग्रुप में अपलोड करना होगा।

सम्बंधित विभागों के जिला स्तरीय या प्रशासनिक अधिकारी भी स्थलीय सत्यापन के दौरान निरीक्षण की रिपोर्ट व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करेंगे। डीएम ने आदेश दिया है कि कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता और प्ररियोजना प्रबंधक भी कार्यो की जानकारी शेयर करेंगे। इन्हें मासिक समीक्षा बैठक में रखा जाएगा और पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से देखा जा सकेगा। जिससे शासन के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।