आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र में जुए के विवाद के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट शुरू हो गई विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से ईट-पत्थर चलने लगे। उस दौरान क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। सूचना पर थाना शाहगंज का फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने आ गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

जुए की बात पर हुआ विवाद

नमक की मंडी निवासी इकबाल पुत्र नबाब व उसका साथी कोलाई निवासी सादिक पुत्र अब्दुल रशीद साथ में थे। इनके पड़ोस में रहने वाले आबिद पुत्र यासीन से गुरुवार रात साढ़े सात बजे इनका झगड़ा हो गया जिसने बाद में बड़ा रूप धारण कर लिया। आरोप है कि आबिद पक्ष के लोग जुआ खेल रहे थे। इकबाल ने इसका विरोध किया।

गाली-गलौज के साथ हुई मारपीट

आरोप है कि इस पर आबिद पक्ष भड़क गया और गाली-गलौच शुरु कर दी। इस पर विरोध किया तो मारपीट शुरु हो गई। दोनों तरफ के लोगों में हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से ईट पत्थर चलने गले।

मौके पर मची भगदड़

अचानक पत्थर चलने से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। लोग सिर छिपाते भागने लगे थे। दोनों तरफ से पथराव की खबर पर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आते ही हंगामा कर रहे कुछ लोग निकल गए। पुलिस को देख मामला शांत हो गया।

दोनों पक्षों ने दी तहरीर

थाने में दोनों पक्ष पहुंच गए थे। आबिद का कहना था कि जुआ नहीं चल रहा था यह झूठा आरोप है। थाने में दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस पथराव में सात लोगों के घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडीकल के लिए जिला अस्पताल भेजा था।