- शहर से सटे अछनेरा में ताबड़तोड़ गोलीबारी

- चुनावी रंजिश में दो पक्षों के समर्थक भिड़ गए

आगरा-अछनेरा: मोहल्ला शेखान अछनेरा थाने से सौ मीटर दूर है। चुनाव की रंजिश में आमने-सामने आए एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच आधे घंटे तक चली गोलियों की आवाज से कस्बा में दहशत फैल गई। पथराव और बोतलें फेंकी। लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। रेलवे जंक्शन पर यात्री सहमे नजर आए, लेकिन आधा घंटे तक थाना पुलिस को गोलियों की आवाज नहीं सुनाई दी। जब बाजार बंद होने लगा। लोगों में भगदड़ मच गई। तब जाकर पुलिस की नींद खुली।

धड़ाधड़ गिरे शटर

मामला मुहल्ला शेखान का है। बुधवार सुबह करीब सात बजे चैंटा और सभासद जाकिर के समर्थकों में कहासुनी हो गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में दोनों पक्ष के समर्थक पहुंच गए। बात बढ़ती गई। दोनों पक्षों की ओर से पथराव और बोतलें फिंकने लगी। देखते ही देखते फायरिंग होने लगी। करीब आधा घंटे तक कस्बा गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता रहा। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार भी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। कस्बा में अफरा तफरी मच गई।

मीडिया को नहीं दी इजाजत

पुलिस के सामने भी दोनों ओर से जमकर पथराव और गोलीबारी होती रही। जिसके चलते पुलिस को मुहल्ले में दाखिल होने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मुहल्ले के दोनों रास्तों पर बेरीकेडिंग कर उपद्रवियों की घेराबंदी कर आठ को लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 45 नामजद समेत सवा सौ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मीडिया को भी मुहल्ले में घुसने की इजाजत नहीं दी।