PATNA: कालिदास रंगालय में आरती सांस्कृतिक कल्याण सेवा संस्थान की ओर से बाल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने जमकर अपनी प्रतिभा बिखेरी। प्रतियोगिता तीन ग्रुप में आयोजित किया गया था। गेस्ट का स्वागत लक्ष्मी प्रसाद मेहता ने किया। मंच का संचालन शिवानी गौड़ ने किया। मौके पर नगेंद्र प्रसाद मोहिनी, कुमार अनुपम, डॉ। शोभा रानी सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे।