सफाई अभियान: फोटो:6,ठ्ठह्वद्यद्य,

-शहर के वार्ड नंबर 22 में भी सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल

-निगम के साथ-साथ स्थानीय लो भी नहीं कर रहे कोई प्रयास

HARIDWAR (JNN) : शहर के वार्ड नंबर ख्ख् में भी सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई चल रही है। क्षेत्र के पार्षद की अचानक मृत्यु के कारण यह सीट पिछले एक महीने से खाली चल रही थी। नए पार्षद के लिए यहां तीन दिन पहले ही चुनाव हुए हैं। एक महीने से अनाथ पड़े इस वार्ड में सफाई के लिए नगर निगम से लेकर स्थानीय लोगों की ओर से कोई प्रयास नहीं हुआ। इसके चलते कॉलोनी की मुख्य सड़कें भी गंदी पड़ी हैं।

रिहायशी इलाके भी त्रस्त

शहर के वार्ड ख्ख् गोविंदपुरी में राजीव नगर सहित कई इलाके आते हैं। गंगा किनारे और शहर के रिहायशी इलाके में होने के कारण इसे भी शहर की नाक माना जाता है। पर सफाई व्यवस्था न होने के कारण यहां की छवि भी धूमिल होती जा रही है, लोगों को परेशानी हो रही वह अलग। गंगा किनारे की तरफ से तो कई स्थानों पर गंदगी के बड़े-बडे़ ढेर लगे हैं, जिन्हें साफ करने की जिम्मेदारी कोई नहीं उठाना चाहता। इससे कॉलोनी तो गंदी हो ही रही है, हवा के साथ कचरा गंगा में भी सीधे मिल रहा है।

यहां हर मोड़ हर चौराहे पर गंदगी मिल जाएगी। लोग घरों से निकाल कर कचरा यहां जमा कर देते हैं। पर यहां से कचरा कई दिनों में उठता है।

-रामचंदर उनियाल, स्थानीय निवासी

यहां नालियों की सफाई की दिक्कत काफी दिक्कत है। नालियों की गंदगी साफ करने के लिए कई कर्मचारी नियुक्त हैं, पर सफाई करने कभी कभी आते। नालियों से गंदगी निकल भी जाए तो कर्मचारी उसे समय से नहीं उठाते।

-विनोद नौटियाल

सफाई अलावा अन्य कई समस्याएं वार्ड में हैं। यहां टूटी सड़कें भी बड़ी समस्या है। कॉलोनी में जरूरत के स्थान पर स्ट्रीट लाइट की भी काफी कमी है।

-राजीव जयसवाल

गंगनहर की तरफ कई स्थानों पर बहुत गंदगी जमा है। कई बार निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को इस बारे में अवगत किया जा चुका है, फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

रेखा अग्रवाल

एक महीने पूर्व वार्ड पार्षद की मृत्यु के बाद से यह पद खाली चल रहा था। हमने दो दिन पहले ही यहां का पदभार संभला है। वार्ड को साफ सुधरा रखने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

वंदना गुप्त, पार्षद, गोविंदपुरी