- गुरु गोविंद सिंह पथ को साफ सुथरा करने में लगा नगर निगम

- सिटी हाई स्कूल से उठाए गए 20 टीपर और 4 ट्रैक्टर कूड़ा

PATNA CITY : पटना साहिब महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इन्हीं तैयारियों के बीच नगर निगम भी एक्टिव हो गया है। अधिकारियों के निर्देश पर पटना सिटी हाई स्कूल ग्राउंड और आसपास के एरिया की सफाई की गई। फ्राइडे की सुबह निगम के सफाई स्टाफ पूरे ग्राउंड को साफ करते दिखे। टीपर और ट्रैक्टर की सहायता से ग्राउंड में जमे कूडे़ को साफ किया गया। अब तक ख्0 टीपर और ब् ट्रैक्टर कूड़ा ग्राउंड से ढुलवाए गए। वहीं महिला स्टाफ ग्राउंड में झाड़ू लगाती दिखीं।

नाले की हुई उड़ाही

गुरु गोविंद सिंह पथ के हाथी डुबाव नाले की उड़ाही हुए डेढ़ साल से भी अधिक समय हो गया था। लोगों ने कई बार कंप्लेन की थी। अब इस स्कूल में पटना साहिब महोत्सव होना है इस वजह से नाले की सफाई शुरू कर दी गई है। मुख्य सफाई निरीक्षक कृष्ण नारायण शुक्ला के अनुसार अब तक नाले से म्0-70 टीपर मलवा निकाला गया है।