छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआइआइ) से जुड़ी संस्था 'यंग इंडियंस झारखंड' ने अपने स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ करते हुए कारमेल स्कूल के पीछे के इलाके को गोद लिया है। गुरुवार को इस अभियान के तहत यंग इंडियंस के सदस्यों ने मिलकर संबंधित क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज व जमशेदपुर नोटिफाएड एरिया कमेटी का भी सहयोग लिया जा रहा है। संस्था के विजय पाल भुल्लर ने बताया कि कारमेल स्कूल के पीछे काफी गंदगी पसरी रहती है। हमने इस क्षेत्र को गोद लेकर साफ-सफाई शुरू कर दी है। अब अगले एक साल तक न सिर्फ यहां साफ-सफाई की जायेगी बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जायेगा। हमारा लक्ष्य साल भर में इस जगह को गंदगी से मुक्त करना है। बताया गया कि अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए कचरे को डस्टबीन में ही डालने के लिए प्रेरित किया जायेगा। कचरा इधर-उधर फेंकने से उसकी सफाई कठिन हो जाती है और बीमारियां फैलती हैं। यह एक शुरुआत है जिसे अंजाम तक लेकर जाना है।

ट्रेन में युवक की पॉकेटमारी

जमशेदपुर के सोनारी से रायगढ़ अपने फुफेरे भाई से मिलने जा रहे युवक की दुर्ग-दानापुर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस में पॉकेटमारी हो गई। मायूस होकर राजगांगपुर में घूम रहे युवक की स्थानीय लोगों ने मदद दी। सोनारी निवासी अब्दुल रहमान दक्षिण बिहार एक्सप्रेस से ¨जदल में कार्यरत अपने फुफेरे भाई के बीमार होने के कारण उससे मिलने रायगढ़ जा रहा था। राउरकेला-कलुंगा के बीच उसकी जेब से किसी ने पर्स निकाल लिया जिसमें 7,800 रुपये थे। इसका पता चलने पर वह राजगांगपुर में उतर गया। बस स्टैंड के निकट मायूस बैठा देखकर लोगों ने उससे कारण पूछा। तब उसने आप बीती बताई। इसकी सूचना मिलने पर कमल अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने उसे जमशेदपुर तक जाने के लिए सहायता प्रदान की।