क्कन्ञ्जहृन् : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को रबी महोत्सव रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री आवास के बाहर किया गया था। इस दौरान रथों को गांव-गांव जाकर किसानों को रबी फसल से जुड़ी सभी तरह की जानकारी और नई तकनीक के बारे में जानकारी देने सभी जिलों के लिए विदा किया गया। मौके पर कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार, कृषि उत्पादन आयुक्त सुनील कुमार, विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा और कृषि निदेशक हिमांशु राय मौजूद थे।

प्रखंड स्तर पर शुरू होगा

कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि रबी अभियान-2017 के तहत सभी जिलों में यह रथ जाएगा। आने वाले समय में प्रखंड स्तर पर भी इस तरह के रथों को पहुंचाया जाएगा। रबी महोत्सव के तहत सूबे के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आज से 18 और फिर 20 अक्टूबर को प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम चलाया जाएगा।

हर दिन नई जानकारी

पहले दिन किसानों को खेती-बारी का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा और विभाग की देखरेख में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। दूसरे दिन प्रखंड परिसर स्थित शिविर में योजनाओं के लिए चयनित किसानों को खाद, बीज, कीटनाशी आदि उपल?ध कराए जाएंगे।

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने की योजना के तहत उन्हें समय पर बीज, उर्वरक तथा कीटनाशी उपल?ध कराया जाएगा। इसके साथ ही 25 एकड़ के कलस्टर में फसल प्रत्यक्षण आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।