लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उनके विचारों की जगह गांधीजी को किया गया याद

PATNA: ज्ञान भवन में बुधवार को जय प्रकाश जयंती और चंपारण सत्याग्रह शता?दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इसके दूसरे चरण के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी कथा वाचन और बापू आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा, गांधी भगवान नहीं, इंसान है। उन्हें पूजने की जरूरत नहीं है, बल्कि उनके विचारों को अपनाने और सीखने की जरूरत है।

नीतीश ने समारोह में मौजूद पटना समेत राज्य भर के स्कूलों से आए बच्चों के बीच बापू से जुड़ी दो कहानियों का पाठ किया और बाद में उनके साथ पंगत में बैठकर भोजन भी किया।

बापू के विचारों को कभी भी नहीं मारा जा सकता

नीतीश ने बापू के जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, बापू का जीवन एक साधारण व्यक्ति के रूप में शुरू हुआ। दक्षिण अफ्रीका में उनके साथ हुए नस्लवाद ने उनकी जिंदगी बदल दी। चंपारण में उनके सत्याग्रह से निलहे किसानों को तीन कठिया प्रथा से मुक्ति तो मिली ही, इस आंदोलन का असर देश पर ऐसा हुआ कि कुछ सालों बाद ही देश को आजादी मिल गई। पर अंत में उनकी हत्या कर दी गई। पर मारने वाले ये नहीं जानते है कि बापू के विचारों को कभी नहीं मारा जा सकता।

मानव श्रृंखला भावनाओं का प्रकटीकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी के विचार लोगों के अंतर जागृति पैदा कर देते हैं। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अंदर यह जागृति आए इसलिए हमने स्कूलों में कथा वाचन का फैसला किया। गांधीजी शराब के भी विरोधी थे। इसलिए बिहार ने पिछले वर्ष अप्रैल में शराबबंदी कानून लागू किया। अब हम इससे एक कदम आगे नशामुक्ति की ओर जा रहे हैं। जनवरी में चार करोड़ लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई, यह उनकी भावनाओं का प्रकटीकरण था।

कम उम्र में विवाह करने के हैं कई नुकसान

मुख्यमंत्री ने दहेज प्रथा और बाल विवाह की चर्चा करते हुए कहा,आज फ्9 फीसदी शादियां बाल विवाह के तहत हो रही हैं। कम उम्र में विवाह होने के कई नुकसान हैं। बिहार में बौनापन बढ़ रहा है। बिहार में महिलाओं के साथ अत्याचार के आंकड़े काफी कम हैं। देश में हम ख्म्वें स्थान पर हैं, लेकिन देहज हत्या के मामले में देश में दूसरे स्थान पर हैं। पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश है। देहज प्रथा बुराई है और इसका प्रचलन नीचे तक फैल रहा है। दहेज प्रथा की वजह से भी बाल विवाह होते हैं। वे आगे बोले, हमारा संकल्प है इसके खिलाफ अभियान चलाएंगे और दो अक्टूबर से हमने यह अभियान प्रारंभ भी कर दिया।

सत्य, अ¨हसा का मार्ग अपनाए

धारा फ्7भ् को असंवैधानिक बताने पर प्रसन्नता

मुख्यमंत्री ने सवाचर््च्च न्यायालय द्वारा धारा फ्7भ् को असंवैधानिक करार दिए जाने पर कहा, कोर्ट ने भी अब मान लिया है कि क्भ् से क्8वर्ष की विवाहित स्त्री के साथ शारीरिक संबंध दुष्कर्म की श्रेणी में आएगा। उन्होंने कहा कोर्ट के इस फैसले से बाल विवाह पर रोक लगेगी। नीतीश ने हॉल में मौजूद लोगों का आह्वान किया आगे बढ़े, बुलंदी से बढ़ें सत्य अ¨हसा के मार्ग को अपनाए। समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, कुमारी मंजू वर्मा, महेश्वर हजारी, विनोद नारायण झा, सोपान गांधी मौजूद रहे।

चरखे ने बदली थी अर्थव्यवस्था

समारोह में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एक किताब आदमी की जिन्दगी बदल देती है। गांधी की जिन्दगी को भी एक किताब ने बदल दिया था। गांधी के चरखे ने अंग्रेजों की अर्थव्यवस्था तक को बदल दिया। उन्हें कमजोर कर दिया।

गांधी विचारों में ही निहित हैं

आइटीएम विवि के कुलपति रामाशंकर सिंह ने कहा कि गांधी विचारों में ही निहित हैं। कर्म, आचरण, विचार में ही गांधी हैं। सही मायने में जो गांधी के इन विचारों को जानेगा, वह गांधी को जानेगा। गांधी को जानने वाला खुद भी गांधी जैसा ही बन जाएगा।

गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है

शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कहा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सरकार ने गांधी के विचारों को घर-घर पहुंचाने का प्रण किया है। आज से यह कार्य पूरे बिहार में प्रारंभ हो रहा है।

लालच को पूरा करने में सक्षम नहीं पृथ्वी

कथा वाचन और बापू आपके द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पृथ्वी इंसान की सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। सिर्फ उसके लालच को पूरा करने में सक्षम नहीं। उन्होंने आह्वान किया लालच को भगाएं और गांधी की विचारधारा को अपनाएं। उन्होंने इस दौरान सात

सामाजिक बुराइयों का भी जिक्र किया। बोले सिद्धांत रहित राजनीति, परिश्रम रहित धनोपार्जन, विवेक रहित सुख, चरित्र शून्य ज्ञान, सदाचार रहित व्यापार, संवेदना रहित विज्ञान और वैराग्य विहीन उपासना से प्रत्येक इंसान को बचना चाहिए।