-दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, पीएम के बोल का विधानसभा चुनाव में जनता देगी जवाब

-कहा-जनता अब चाहती है सकारात्मक राजनीति

PATNA: चुनावी बयार के बीच गुरुवार को दिल्ली के सीएम और आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने पटना आकर नीतीश कुमार के सुशासन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों का डीएनए खराब कहना बिहार का अपमान है। बिहार की जनता अपमान का जवाब देगी। कहा कि इन्हीं लोगों ने दिल्ली चुनाव से पहले मेरे गोत्र को उपद्रवी बताया था। अरविंद केजरीवाल बिहार लोस सेवा अधिनियम ख्0क्क् के कुशल लोक सेवा प्रणाली से नागरिकों का सशक्तिकरण विषय पर आयोजित सेमिनार में शामिल हुए। अधिवेशन भवन में आयोजित सेमिनार में बतौर चीफ गेस्ट आए थे, इसकी अध्यक्षता सीएम नीतीश कुमार ने की।

गूंज दिल्ली में सुनाई दे रही है

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो बिहार में सुशासन दिखा उसकी गूंज आज दिल्ली में भी सुनाई दे रही है। क्क् करोड़ लोग अब तक बिहार लोक सेवा अधिनियम का फायदा उठा चुके हैं। यह जानकर मुझे खुशी हुई। इस कार्यक्रम को बेहतर तरीके से लागू किया गया। इसके लिए सभी को बधाई।

क्00 करोड़ खर्च कर एक गली भी साफ नहीं

केजरीवाल ने कहा कि लोग नकारात्मक राजनीति को नकार चुके हैं। जनता सकारात्मक राजनीति चाहती है। दिल्ली में ईमानदार अफसरों की कमी है। मैंने नीतीश कुमार से कहा तो उन्होंने हफ्तेभर में हमारी मदद की और यहां से अफसर दिए। केन्द्र को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप कालाधन ला नहीं पा रहे, कोई बात नहीं, लेकिन इस दिशा में कुछ काम तो होना चाहिए। सौ करोड़ रुपए स्वच्छ भारत के प्रचार में खर्च कर दिए। आप बताइए कि एक गली में भी इसका असर दिखा है?

करने जा रहे फ्000 मुहल्ला सभा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कानून के जरिए पूरी दिल्ली में फ्000 मुहल्ला सभा करने जा रहे हैं। सरकार के पास पैसे की नहीं, सिर्फ नीयत की कमी होती है। सत्ता में आने के एक माह के भीतर हमने बिजली बिल आधे कर दिए। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की सरकार लगातार हमारे काम में अड़ंगा डाल रही है। सरकार बनने के तीन-चार महीने तक हमने कैंपेन चलाया। अगर कोई पैसे मांगे, तो मना करने की बजाए उसका स्टिंग करो। सौ परसेंट तो नहीं, लेकिन म्0-70 परसेंट सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने पैसे लेने बंद कर दिए। हमें शाबासी देने की बजाए केंद्र सरकार हमारी कार्रवाई से डर गई। उसने हमारे एंटी करप्शन ब्रांच में अपना अफसर भेज दिया। मैं कुछ करता हूं तो केंद्र सरकार रोक लगा देती है।

सलाह लेकर आरटीआई लागू किया

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सुझाव दिया था कि फोन पर भी शिकायत सुनी जाए। इनसे सलाह लेने के बाद हमने आरटीआई लागू किया। केजरीवाल के कहने पर कॉल सेंटर स्थापित किया गया। लोगों की शिकायत सुनने का कर्यक्रम शुरू किया। विकास यात्रा ख्009 में शुरू की थी। शाम को किसी गांव में जाकर टेंट डालकर रात गुजारता था। जिस स्थान पर रहते थे वहां कार्यक्रम होता था। बड़ी संख्या में लोग जुटते थे। कार्यक्रम का नाम संवाद दिया था। लोगों को आमंत्रित किया कि आप आइए और अपनी शिकायत बताइए।

दिल्ली को पूर्ण और बिहार को विशेष का दर्जा मिले

नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली और बिहार के लोग एक हो जाएं तो दिल्ली को पूर्ण राज्य और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाएगा। ख्0क्0 में मौका मिला तो लोकसेवा अधिकार कानून बनाया, जिसे एक साल बाद लागू किया गया। लोक सेवा अधिकार से बिहार को काफी फायदा मिला। आरटीआई ने बिहार के लोगों को ताकत दी। कहा कि मैं ख्0क्क् में सेवा यात्रा पर निकला। इसमें हर स्तर के लोगों की तकलीफ समझी। लोगों की मांग जब उठी तो लोक सेवा अधिकार अधिनियम कानून बनाया। इसे ख्0क्क् में लागू किया गया। इसे और सख्त कानून बनाया जाएगा।